Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला: आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय ₹9000, सहायिकाओं को ₹4500
    राज्य

    नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला: आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय ₹9000, सहायिकाओं को ₹4500

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Nitish Cabinet
    Nitish Cabinet
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी, विवाह मंडप और सीसीटीवी योजना पर भी मुहर
    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में बिहार सरकार ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई। कुल 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें सबसे बड़ा फैसला आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का रहा।

    सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय ₹7000 से बढ़ाकर ₹9000 और सहायिकाओं का ₹4000 से ₹4500 प्रतिमाह कर दिया है। यह बढ़ोतरी 1 अक्टूबर से लागू होगी। इस फैसले से राज्य पर ₹345.19 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

    बैठक में कई अन्य अहम प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिली। मुंगेर जिले में औद्योगिक विस्तार के लिए 466.49 एकड़ भूमि अधिग्रहण को ₹124.62 करोड़ की मंजूरी दी गई। वहीं, पटना में जीविका मुख्यालय के निर्माण के लिए ₹73.66 करोड़ स्वीकृत किए गए।

    ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ के तहत राज्य की सभी 8053 ग्राम पंचायतों में विवाह मंडप बनाए जाएंगे, जिसके लिए ₹50 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। वहीं, थानों में सीसीटीवी लगाने, ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना’ के लिए ₹100 करोड़ और नगर निकायों के विद्युत बकाया के भुगतान हेतु ₹400 करोड़ की स्वीकृति मिली।

    राजस्व विभाग में 3303 नए पदों की स्वीकृति, बेसहारा गोवंश के संरक्षण हेतु ‘जीविका गोधन योजना’ और ईशा फाउंडेशन को 6 शहरों में शवदाह गृह के लिए भूमि आवंटन भी प्रमुख फैसले रहे।

    Anganwadi honorarium increase Bihar Cabinet decisions Bihar Government Schemes Chief Minister Marriage Hall Scheme Nitish Nitish Cabinet Nitish Kumar Government Scheme आंगनबाड़ी मानदेय वृद्धि नीतीश नीतीश कुमार सरकार योजना नीतीश कैबिनेट बिहार कैबिनेट फैसले बिहार सरकारी योजनाएं मुख्यमंत्री विवाह मंडप योजना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह: प्रेम प्रसंग में दो महिलाओं की हत्या, आरोपी श्रीकांत गिरफ्तार
    Next Article दम तोड़ता बहरागोड़ा ट्रॉमा सेंटर, 14 साल बाद भी इलाज की सुविधा नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

      December 25, 2025

      बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बंगाल के लैंड पोर्ट्स पर उग्र प्रदर्शन, कई जगह पुलिस से झड़प

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version