Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षक दिवस की बधाई दी
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षक दिवस की बधाई दी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में देशभर के गुरुजनों का स्मरण किया। प्रधानमंत्री और शिक्षामंत्री ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री प्रधान ने एक्स हैंडल पर बधाई संदेश जारी किए।

    प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ”सभी को, विशेषकर सभी परिश्रमी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मस्तिष्क के पोषण के प्रति शिक्षकों का समर्पण एक मज़बूत और उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उनकी प्रतिबद्धता और करुणा उल्लेखनीय है। हम एक प्रतिष्ठित विद्वान और शिक्षक डॉ. एस. राधाकृष्णन के जीवन और विचारों को भी उनकी जयंती पर याद करते हैं। ”

    प्रधान ने एक्स पर लिखा, ” देश के पूर्व राष्ट्रपति व प्रख्यात शिक्षाविद ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन तथा समाज को दिशा देने वाले, जीवन को मूल्य देने वाले और अज्ञान को दूर कर ज्ञान का दीप प्रज्वलित करने वाले सभी गुरुओं को ‘शिक्षक दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

    उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पठन-पाठन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे हमें सोचने की दृष्टि, जीवन जीने की कला और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव सिखाते हैं। आइए, ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर हम अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें और उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें। इससे पहले प्रधान ने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार से अलंकृत होने वाले शिक्षकों का फोटो साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सभी से गहन और प्रेरक बातचीत हुई। उन्होंने मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री, श्रीरामलला का करेंगे दर्शन
    Next Article भारत सीएएफए नेशंस कप के तीसरे स्थान के प्लेऑफ़ में पहुंचा
    shivam kumar

      Related Posts

      अयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री, श्रीरामलला का करेंगे दर्शन

      September 5, 2025

      दिल्ली में यमुना नदी के प्रवाह में कमी, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 207.33 मीटर पर

      September 5, 2025

      इतिहास के पन्नों में 06 सितम्बर : 1965 में पाकिस्तान से युद्ध में भारतीय सेना ने किया बड़ा आक्रमण

      September 5, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • तमाड़-पुरे पांच परगना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर, आबकारी विभाग और पुलिस बनी मूकदर्शक
      • राज प्लस टू स्कूल परिसर में गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, बड़ा हादसा टला
      • ऑस्ट्रेलिया की महिला विश्व कप टीम में सोफी मोलिन्यूक्स की वापसी
      • भारत सीएएफए नेशंस कप के तीसरे स्थान के प्लेऑफ़ में पहुंचा
      • प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षक दिवस की बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version