Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने दौरे का श्रीगणेश पश्चिम बंगाल से करेंगे। वो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पूर्णिया (बिहार) पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री यहां से समूचे बिहार को महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

    भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह नौ बजे के बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुरू होने वाले 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री सम्मेलन का उद्घाटन कर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वो बिहार के दौरे के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री अपराह्न ढाई बजे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके एक घंटे बाद 36,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा और उद्घाटन करेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना करेंगे। रेलवे लाइन और नई ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन इस यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा। कोलकाता के बाद यह पूर्वी भारत और बिहार का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। 2,800 मीटर लंबा रन-वे बड़े विमानों जैसे एयरबस और बोइंग के संचालन के लिए उपयुक्त है। 4,000 वर्ग मीटर में फैला टर्मिनल भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसे अगले 40 वर्ष तक बढ़ते यातायात को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन की मदद को आगे आए पोलैंड और रोमानिया, जेट विमान तैनात
    Next Article ला लीगा 2025-26: पहले घरेलू मैच में बार्सिलोना ने वेलेंसिया को 6-0 से रौंदा
    shivam kumar

      Related Posts

      भाजपा तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर देती है: पीएम मोदी

      September 14, 2025

      सीबीआइ ने नासिक में दो फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, दो आरोपित गिरफ्तार

      September 14, 2025

      सिक्किम में भूस्खलन से पंचायत अध्यक्ष की मौत, अब तक 5 लोगों की जा चुकी है जान

      September 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मेरा दिमाग शायद ज़रूरत से ज़्यादा तेज़ चल रहा था: फोबे लिचफील्ड
      • ला लीगा 2025-26: पहले घरेलू मैच में बार्सिलोना ने वेलेंसिया को 6-0 से रौंदा
      • प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर
      • यूक्रेन की मदद को आगे आए पोलैंड और रोमानिया, जेट विमान तैनात
      • इजराइल का गाजा शहर पर हवाई हमला, कई इमारतों में विस्फोट के बाद आग लगी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version