Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिका में सिएटल को मिली 13 साल बाद संघीय पुलिस निगरानी से मुक्ति
    दुनिया

    अमेरिका में सिएटल को मिली 13 साल बाद संघीय पुलिस निगरानी से मुक्ति

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी जिला न्यायाधीश जेम्स रॉबर्ट ने वाशिंगटन राज्य के सबसे बड़े शहर सिएटल में अत्यधिक बल प्रयोग और नस्लीय पूर्वाग्रह के आरोपों के बाद लगाई गई संघीय पुलिस निगरानी 13 साल बाद बुधवार को समाप्त कर दी। अमेरिकी न्याय विभाग ने माना था कि अत्यधिक बल प्रयोग का अल्पसंख्यक समुदायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सबसे पहले 2023 में तत्कालीन बाइडेन प्रशासन ने संघीय निगरानी को समाप्त करने का प्रस्ताव रखा था। कुछ लंबित मुद्दों के कारण इस प्रक्रिया में देरी हुई।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, सिएटल पुलिस विभाग ने बल प्रयोग की नई नीतियों को अपनाया है। बॉडी कैमरों का उपयोग शुरू किया है। अधिकारियों को जवाबदेह ठहराने के अपने प्रोटोकॉल में बदलाव किए हैं और भीड़ प्रबंधन रणनीतियों की समीक्षा की है। न्यायाधीश जेम्स रॉबर्ट ने कहा कि शहर ने अपने दायित्वों का पालन किया और सहमति आदेश (जो एक अदालत का अनुमोदित समझौता था) को वापस लिया जा रहा है।

    मेयर ब्रूस हैरेल ने बुधवार को अदालत को दिए लिखिति बयान में कहा, “यह विभाग 2012 की तुलना में एक अलग विभाग है। हम निरंतर सुधार के लिए प्रयासरत हैं।” कहा जा रहा है कि यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के नेतृत्व में संघीय न्याय विभाग ने सिएटल जैसे कई पुलिस विभाग के हस्तक्षेपों को वापस ले लिया है और देश भर में लंबित नागरिक अधिकार जांचों को बंद कर दिया है।

    सिएटल सामुदायिक पुलिस आयोग ने बुधवार को कहा कि संघीय पर्यवेक्षण ने विभाग को नया रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सिएटल पुलिस को सबसे ज्यादा प्रभावित समुदायों के साथ विश्वास बहाल करने के लिए और भी काम करना है। ट्रंप प्रशासन के तहत न्याय विभाग के नागरिक अधिकार प्रभाग की प्रमुख हरमीत के. ढिल्लों ने एक बयान में कहा, “संघीय निगरानी समाप्त होने और अदालत द्वारा स्थानीय कानून प्रवर्तन का पूरा नियंत्रण शहर को सौंपे जाने के बाद हमें सिएटल पुलिस विभाग के सभी कर्मचारियों के साथ खड़े होने पर गर्व है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के नए इमिग्रेशन नियमों से नेपाल और भूटान के नागरिकों को छूट
    Next Article हार्वर्ड विवि को ट्रंप प्रशासन के साथ टकराव में महत्वपूर्ण कानूनी जीत मिली
    shivam kumar

      Related Posts

      पुर्तगाल में ऐतिहासिक टूरिस्ट ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, 15 की मौत, 18 घायल

      September 4, 2025

      चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बी आर गवई आज से दो दिनों की नेपाल यात्रा पर

      September 4, 2025

      हार्वर्ड विवि को ट्रंप प्रशासन के साथ टकराव में महत्वपूर्ण कानूनी जीत मिली

      September 4, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • जीएसटी में ऐतिहासिक कटौती से आमजन, किसान और उद्योग जगत को मिलेगा लाभ: निर्मल जैन
      • वृद्ध दम्पति की हत्या
      • मुख्य सचिव का दुमका दौरा , महिला उद्यमिता को मिला बढ़ावा
      • मुख्य सचिव ने विधि विधान से की बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना
      • बिजली की करंट से एक किराना दुकानदार की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version