Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव पड़ा कमजोर, 28 से मौसम होगा साफ
    Jharkhand Top News

    झारखंड : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव पड़ा कमजोर, 28 से मौसम होगा साफ

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर दक्षिण ओडिशा तट को शुक्रवार को पार कर गया। इससे रविवार से झारखंड में मौसम साफ होने की संभावना है। यह जानकारी रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को दी।

    उन्होंने बताया कि दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश तट से दूर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव 12 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम की ओर बढ़ा। इसके दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। इससे मौसम में सुधार होगा।

    वहीं शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह में हल्की बारिश दर्ज की गई और मध्यम गति की हवा चली। इससे लोगों को ठंड महसूस हुई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

    इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के चैनपुर में 51 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

    वहीं, झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 37.1 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, जमशेदपुर में 34 डिग्री, डाल्टनगंज में 30.2, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवरात्रि पर मारवाड़ी युवा मंच ने किया 151 कन्याओं का पूजन
    Next Article आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी बने एसीबी के एएसपी
    shivam kumar

      Related Posts

      विधायक ने कॉलेज के तिमंजिला भवन का किया उद्घाटन

      September 27, 2025

      आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी बने एसीबी के एएसपी

      September 27, 2025

      नवरात्रि पर मारवाड़ी युवा मंच ने किया 151 कन्याओं का पूजन

      September 27, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को अगले हफ्ते वर्जीनिया पहुंचने का आदेश
      • ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 4 अरब डॉलर की सहायता पर रोक की अनुमति
      • जॉर्जिया चुनाव केस में नया मोड़, फानी विलिस की अंतरराष्ट्रीय यात्राएं जांच के घेरे में
      • ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म ‘होमबाउंड’ की बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक शुरुआत
      • विश्व खाद्य भारत शिखर सम्मेलन: पहले दो दिनों में 1 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version