Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव पड़ा कमजोर, 28 से मौसम होगा साफ
    Jharkhand Top News

    झारखंड : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव पड़ा कमजोर, 28 से मौसम होगा साफ

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर दक्षिण ओडिशा तट को शुक्रवार को पार कर गया। इससे रविवार से झारखंड में मौसम साफ होने की संभावना है। यह जानकारी रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को दी।

    उन्होंने बताया कि दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश तट से दूर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव 12 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम की ओर बढ़ा। इसके दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। इससे मौसम में सुधार होगा।

    वहीं शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह में हल्की बारिश दर्ज की गई और मध्यम गति की हवा चली। इससे लोगों को ठंड महसूस हुई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

    इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के चैनपुर में 51 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

    वहीं, झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 37.1 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, जमशेदपुर में 34 डिग्री, डाल्टनगंज में 30.2, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवरात्रि पर मारवाड़ी युवा मंच ने किया 151 कन्याओं का पूजन
    Next Article आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी बने एसीबी के एएसपी
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार का जनादेश सुशासन और विकास की जीत, जंगलराज और तुष्टीकरण खारिज: योगेंद्र प्रताप

      November 15, 2025

      बिहार चुनाव का परिणाम, वंशवाद की राजनीति के खिलाफ, विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है: दीपक बंका

      November 15, 2025

      राज्यपाल और सीएम ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

      November 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      • बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
      • बिहार का जनादेश सुशासन और विकास की जीत, जंगलराज और तुष्टीकरण खारिज: योगेंद्र प्रताप
      • बिहार चुनाव का परिणाम, वंशवाद की राजनीति के खिलाफ, विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है: दीपक बंका
      • राज्यपाल और सीएम ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version