Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्राकृतिक आपदा में केंद्र सरकार पीड़ितों के साथ, प्रधानमंत्री ने कहा- हरसंभव मदद मिलेगी
    देश

    प्राकृतिक आपदा में केंद्र सरकार पीड़ितों के साथ, प्रधानमंत्री ने कहा- हरसंभव मदद मिलेगी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 9, 2025Updated:September 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली / शिमला। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राज्य के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया, और कांगड़ा में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

    प्रधानमंत्री ने कांगड़ा में आपदा पीड़ितों से मुलाकात की और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व आपदा मित्र टीमों के सदस्यों से बातचीत कर राहत कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के समय भारत सरकार राज्य के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और केंद्र सरकार हरसंभव मदद प्रदान करेगी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से दी जाएगी और एसडीआरएफ के तहत त्वरित राहत राशि जारी की जाएगी। इसके अलावा, आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

    पुनर्निर्माण और पुनर्वास के लिए बहुआयामी योजना

    प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत, स्कूलों का पुनर्निर्माण, और जल संचयन संरचनाओं के निर्माण जैसे बहुआयामी कदमों के जरिए प्रभावित इलाकों को फिर से बसाया जाएगा। क्षतिग्रस्त घरों और स्कूलों की जियोटैगिंग कर वास्तविक नुकसान का मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि समय पर सहायता दी जा सके।

    कृषि क्षेत्र के लिए विशेष सहायता का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन किसानों के पास बिजली कनेक्शन नहीं है, उन्हें अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। पशुपालकों के लिए मिनी किट्स भी वितरित की जाएंगी ताकि उनके पशुओं की देखभाल हो सके।

    प्रधानमंत्री ने वर्षा जल संग्रहण और भूजल स्तर सुधार के लिए संरचनात्मक सुधारों की जरूरत पर भी बल दिया और कहा कि राज्य में जल प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए केंद्र हर प्रकार की तकनीकी और वित्तीय मदद देगा।

    मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- 10 हजार करोड़ का नुकसान

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हालिया बारिश और भूस्खलन से राज्य को लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार से व्यापक सहायता की मांग की थी, जिस पर प्रधानमंत्री ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए राज्य को राहत पैकेज देने की घोषणा की।

    प्रधानमंत्री ने अपने दौरे के दौरान बताया कि केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालयी टीमों ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की मदद सुनिश्चित की जाएगी।

    प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार सुबह उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के बाद सीधे हिमाचल पहुंचे और फिर वहां से पंजाब के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यह समय एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करने का है। भारत सरकार हिमाचल के हर नागरिक के साथ है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025: इंदौर को मिला वेटलैंड सिटी का दर्जा, स्वच्छता और पर्यावरण में रचा नया कीर्तिमान
    Next Article जमशेदपुर में तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, दो लोग हिरासत में
    shivam kumar

      Related Posts

      काशी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, त्रिशूल और डमरू के साथ दिखे पीएम मोदी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

      April 29, 2026

      बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव ः अपराह्न तीन बजे तक 78.68 % मतदान 

      April 29, 2026

      साबरकांठा में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 8 घायल

      April 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • काशी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, त्रिशूल और डमरू के साथ दिखे पीएम मोदी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर की पूजा-अर्चना
      • झारखंड में पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान शुरू, मुख्यालय सहित कई जिलों में मिली राहत
      • बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव ः अपराह्न तीन बजे तक 78.68 % मतदान 
      • साबरकांठा में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
      • ‘भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी, ‘माइकल’ से मिल रही कड़ी टक्कर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version