Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नेपाल के रसुआ जेल से अंडरवर्ल्ड डॉन उदय सेठ्ठी फरार, भारत में छिपने की आशंका
    राज्य

    नेपाल के रसुआ जेल से अंडरवर्ल्ड डॉन उदय सेठ्ठी फरार, भारत में छिपने की आशंका

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 11, 2025Updated:September 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    32 साल की सजा काट रहा था उदय, डॉक्टरों और उद्योगपतियों के अपहरण में रहा है शामिल
    पूर्वी चंपारण। नेपाल में चल रहे जेन-जी आंदोलन के दौरान देश के इतिहास की सबसे बड़ी जेल ब्रेक घटनाओं में से एक सामने आई है। नेपाल के रसुआ जेल से कई कुख्यात अपराधी फरार हो गए हैं, जिनमें सबसे खतरनाक नाम अंडरवर्ल्ड डॉन उदय सेठ्ठी का है। उदय अपहरण, रंगदारी और हत्या जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त रहा है और नेपाल की अदालत ने उसे 32 साल की सजा सुनाई थी।

    मूल रूप से मुंबई निवासी उदय सेठ्ठी नेपाल में 2010 तक एक बड़े अपराध नेटवर्क का संचालन करता था। वह नेपाल में रहकर अमर टंडन, प्रह्लाद महंत, विष्णु जिसी, बुढाथो की, विकास कार्की, सोल्टी उर्फ टासी गुरुंग, विनोद कार्की और अनिल गुरुंग जैसे अपराधियों के साथ मिलकर डॉक्टरों, व्यापारियों और उद्योगपतियों को अगवा कर फिरौती वसूलता था।

    नेपाल के पत्रकार कुमार अखिल ने बताया कि उदय का गिरोह कई बड़े उद्योगपतियों को अपना निशाना बना चुका है। उस पर ओमकार भट्टचन, पशुपति पेंट्स के मालिक महेश मुरारका, शिव सरावगी, सुमीत शेरचन, पवन अग्रवाल, उमेश गर्ग, दिलीप अग्रवाल, ईश्वरदत्त पांडे और टिकाराम अर्याल जैसे प्रतिष्ठित लोगों के अपहरण का आरोप है।

    उदय को शुरुआत में नख्खु जेल में रखा गया था, लेकिन वहां लगातार गैंगवार और दबदबा कायम करने की उसकी कोशिशों के चलते उसे रसुआ जेल शिफ्ट किया गया था। पत्रकार विकास गुरूंग के अनुसार, यह व्यक्ति नेपाल के सबसे खतरनाक गैंग को लीड करता था और उसका नेटवर्क नेपाल के अलावा भारत में भी फैला हुआ है।

    रसुआ जेल ब्रेक के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। माना जा रहा है कि उदय अब नेपाल से भागकर भारत में शरण लेने की फिराक में है, क्योंकि उसके कई साथी पहले से ही भारत में छिपे हुए हैं। उसका करीबी सहयोगी अमर टंडन भी भारत में सक्रिय बताया जा रहा है।

    इस पूरे मामले को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। एसएसबी और खुफिया एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी हाल में ऐसे अपराधियों की भारत में घुसपैठ न हो सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर गिरफ्तार
    Next Article नेपाल में हालात सुधरने के बाद श्रीलंकाई एयरलाइंस ने फिर शुरू की काठमांडू सेवा
    shivam kumar

      Related Posts

      “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी

      September 11, 2025

      दिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

      September 11, 2025

      भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर गिरफ्तार

      September 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले – युवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता
      • भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी
      • “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी
      • दिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version