किसी भी अच्छे मेकअप का राज़ उसके बेस मेकअप में छुपा होता है। अगर आप मेकअप को शुरुआती ढंक से ठीक नहीं करेंगी तो आगे चल कर आपका मेकअप बड़ा ही भद्दा दिखेगा।
अगर आप सोंचती हैं कि बेस मेकअप करने में सिंपल होता है, तो ऐसा नहीं है। यहां पर हम आपको सही ब्राइडल बेस मेकअप करने की विधि बताएंगे।
बेस मेकअप से ही आपके आगे का ब्राइडल मेकअप अच्छा होगा।
आइये जानते हैं कैसे करें बेस मेकअप दुल्हनों के चेहरे के लिये!
शेड: अपने हाथों से जॉ लाइन पर फाउंडेशन का शेड लगाएं। जॉ लाइन यानी जबडे़ पर ही आपको फाउंडेशन का सही शेड पता चलता है।
मॉइस्चराइजर: मेकअप शुरु करने से पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर जरुर लगाएं। इससे चेहरे पर दरारें नहीं दिखती और मेकअप स्मूथ लगता है।
प्राइमर: अगर आपको स्मूथ मेकअप चाहिये तो चेहरे पर प्राइमर लगाना ना भूलें। इसे मेकअप के स्टार्ट में ही लगाना चाहिये। इससे मेकअप बड़ी देर तक चेहरे पर टिका रहता है।
फाउंडेशन: चेहरे पर हर तरफ फाउंडेशन लगाएं। यह ऐसा दिखना चाहिये जैसे आपने अपने चेहरे पर पेंट किया हो।
ब्लेंड करें: अब अंडे के शेप वाला स्पॉंज यूज़ कर के चेहरे पर फाउंडेशन को ब्लेंड करें। ऐसा करने से फाउंडेशन पूरे चेहरे पर मिक्स को हर समा जाएगा।
कंसील: कंसीलर को आंखों के नीचे लगाएं जिससे उसका कालापन दूर हो जाए। इसके बाद इसे नाक को उभारने के लिये भी लगाएं। इसे होठों के किनारों पर लगाएं, जहां पर कालापन रहता है।
ब्रोंजर: इसका प्रयोग चीकबोन के नीचे करें, जिससे जॉ लाइन ठीक से शेप में आ सके।