Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»उत्तम प्रदेश बनाने के लिये सपा, बसपा के जाल से निकलें: मोदी
    राजनीति

    उत्तम प्रदेश बनाने के लिये सपा, बसपा के जाल से निकलें: मोदी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 24, 2016No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    महोबा:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को उत्तर प्रदेश की बदहाली का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि सूबे को उत्तम प्रदेश बनाना है तो जनता को इन दोनों पार्टियों के जाल से बाहर निकलना होगा। मोदी ने आयोजित ‘परिवर्तन रैली’ में बुंदेलखण्ड समेत पूरे प्रदेश की बदहाली के लिये सपा और बसपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा ‘‘यूपी ने राजनीति बहुत देखी है। हर प्रकार का खेल देखा है। जिन्हें खेल खेलना था, वो खेल चुके। जिन्हें पाना था, पा लिया। कभी सपा, कभी बसपा। उनकी दुनिया तो चलती रही लेकिन आपकी दुनिया में कोई बदलाव नहीं आया।

    उत्तर प्रदेश को आने वाले 10 साल में उत्तम से उत्तम प्रदेश बनाने की इच्छा है तो इन सपा बसपा के चक्कर से बाहर निकलिये।’’ उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में बसपा और सपा एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहते हैं लेकिन सत्ता में आने पर उन्होंने दूसरी पार्टी के भ्रष्टाचारियों को जेल नहीं भेजा। ये दोनों पार्टियां एक-दूसरे के लिये जनता को भ्रमित करने खेल खेलकर कुर्सी हथियाती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘उत्तर प्रदेश ने केन्द्र की पिछली सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी ताकत दिखायी कि दिल्ली में शत-प्रतिशत बदलाव हो गया। प्रदेश में इस बार भी ज्यादा उलझन का मामला नहीं है।

    यहां एक तरफ वो लोग हैं जिनको परिवार बचाने की चिंता है, दूसरी तरफ वो लोग हैं जिनको किसी भी प्रकार से गद्दी हासिल करनी है। एक तरफ हम लोग हैं जिन्हें प्रदेश को आगे बढ़ाने और उसे बनाने की चिंता है। निर्णय आपको करना है।’’उन्होंने नौजवानों से कहा कि आपके पूर्वजों ने किसी ना किसी भावना में आकर सपा और बसपा को सम्भाल कर रखा, लेकिन इन पार्टियों ने उनके लिये कुछ नहीं किया। आपके पूर्वजों को तो भावना के कारण नुकसान उठाना पड़ा लेकिन आप भविष्य की चिंता करना, आपको बदलाव मिलेगा।

    प्रधानमंत्री ने अच्छी और खराब सरकार के फर्क को दिखाने के लिये बुंदेलखण्ड का उदाहरण देते हुए कहा, ‘‘अच्छी सरकार आने से क्या फर्क होता, यह दिखाने के लिये बुंदेलखण्ड अच्छी जगह है। बुंदेलखण्ड का एक हिस्सा मध्य प्रदेश में है तो दूसरा हिस्सा उत्तर प्रदेश में है। उत्तर प्रदेश के हिस्से पर कभी सपा तो कभी बसपा ने राज किया। मध्य प्रदेश वाले बुंदेलखण्ड पर भाजपा ने राज किया। दोनों को केन्द्र ने करीब साढ़े तीन-चार हजार करोड़ रपये दिये। नतीजा यह है कि मध्य प्रदेश वाले बुंदेलखण्ड पर वहां की भाजपा सरकार ने पाई-पाई का उपयोग किया। उत्तर प्रदेश में जो धन दिया गया, उसका कोई पता नहीं।’’ उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने अपने हिस्से वाले बुंदेलखण्ड में 90 प्रतिशत पानी की जरूरत पूरी कर दी है, जबकि उत्तर प्रदेश में 40 प्रतिशत काम भी नहीं हुआ है।

    उत्तर प्रदेश के बुंदेलखण्ड में सिंचाई की योजनाओं में से एक भी पूरी नहीं की गयी। मध्य प्रदेश ने पूरी 170 योजनाएं मुकम्मल कर दीं। उत्तर प्रदेश में 30 हजार में से सिर्फ साढ़े तीन हजार कुओं का काम हुआ है। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के बुंदेलखण्ड में 47 हजार कुओं की योजना में से शत-प्रतिशत काम पूरा कर दिया गया। मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिये हैं, जिनमें वह खुद भी शामिल हैं। वह उत्तर प्रदेश के लिये उन सभी प्रधानमंत्रियों से ज्यादा करना चाहते हैं। प्रदेश की जनता उन्हें ऐसी सरकार दे कि वह कर्ज चुका सकें।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच नदियों वाले बुंदेलखण्ड की सूखी मिट्टी हीरे, मोती और सोना देने की ताकत तो रखती है लेकिन किसान को पेट भरने का अन्न नहीं दे पाती। अगर पानी का प्रबन्ध कर दिया जाये तो यहां का किसान मिट्टी से सोना पैदा कर सकता है। कच्छ का रेगिस्तान तो बुंदेलखण्ड से भी भयंकर प्राकृतिक संकट वाला इलाका था, आज वह देश का सबसे तेजी से बढ़ने वाला जिला है। बुंदेलखण्ड भी ऐसा बनने की ताकत रखता है। मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नदियां जोड़ने की परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे देश में कई नदियां हैं, जो बाढ़ के कारण पूरे इलाके को तबाह कर देती हैं।

    कुछ ऐसी हैं जो वर्षा के कुछ दिन बाद सूख जाती हैं। अगर नदियों को जोड़ दिया जाए तो धरती के अंदर भी पानी उतरेगा और अगल-बगल के इलाके में भी खेती के लिये पानी सुलभ होगा। यहां केन और बेतवा नदियों को जोड़ने के बीड़े को केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने आगे बढ़ाया है।उन्होंने बुंदेलखण्ड की धरती को नमन करते हुए आल्हा उदल, महाराज छत्रसाल, लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, रानी दुर्गावती, महर्षि वेदव्यास, वाल्मीकि, गोस्वामी तुलसीदास, मैथिलीशरण गुप्त, वृंदावन लाल वर्मा समेत अनेक विभूतियों को याद किया। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से दीपावली पर सैनिकों तथा सुरक्षाबलों को शुभकामना संदेश भेजने का एक बार फिर आग्रह किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउग्रवादियों की गोलीबारी में बाल-बाल बचे मणिपुर के मुख्यमंत्री
    Next Article मुलायम ने किया शिवपाल, अमर का बचाव, अखिलेश को लगायी फटकार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण

    April 16, 2026

    केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे सम्राट चाैधरी के सरकारी आवास, दी शुभकामनाएं

    April 15, 2026

    बिहार के अगले सीएम होंगे सम्राट चौधरी, बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुना

    April 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत
    • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
    • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
    • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
    • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version