जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कई सेक्टरों में संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की और गोले दागे, इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया, एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आर एस पुरा के लालियल गांव में आबादी वाले इलाकों की ओर बिना उकसावे की बेतरतीब गोलीबारी की जिसमें एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
रातभर चली गोलीबारी में नौ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘पाकिस्तानी रेंजरों ने :जम्मू जिले में: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कई उप सेक्टरों में अग्रिम सीमा चौकियों एवं नागरिक बहुल इलाकों में रात भर अंधाधुंध गोलीबारी की और मोर्टार दागे।’’