Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जवाबी गोलीबारी में एक पाक जवान मारा गया, एक अन्य घायल : बीएसएफ
    देश

    जवाबी गोलीबारी में एक पाक जवान मारा गया, एक अन्य घायल : बीएसएफ

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 27, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू:  अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास आरएस पुरा और अर्निया सेक्टरांे में पाकिस्तानी बलों द्वारा रात में की गई भारी गोलीबारी के बाद भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी रेंजर मारा गया जबकि एक अन्य घायल हो गया।

    बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आज दोपहर साढ़े बारह बजे और एक बजकर 15 मिनट पर, अर्निया और आरएस पुरा सेक्टरों में बीएसएफ जवानों की जवाबी गोलीबारी में एक पाक रेंजर मारा गया जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ।’’ अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिक दोनों तरफ से गोलीबारी के बीच वाहन में घायल जवान को लेकर जाने में कामयाब रहे।

    उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने बहुत भारी गोलीबारी की जिसका करारा जवाब दिया जा रहा है।’’ अंतरराष्ट्रीय सीमा को लक्ष्य बनाने के बाद एक अन्य संघषर्विराम उल्लंघन में पाकिस्तानी जवानों ने आज राजौरी जिले के सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की।

    सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी जवानों ने संघषर्विराम का उल्लंघन किया और आज सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रणरेखा पर गोलीबारी की।’’ उन्होंने कहा कि सीमा की रखवाली के लिए तैनात जवान करारा जवाब दे रहे हैं।

    जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आरएस पुरा और अर्निया सेक्टरों में रात में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा 15 सीमा चौकियों और 29 बस्तियों को मोर्टार बमों से निशाना बनाने की घटना में बीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए।

    बीएसएफ ने बीते शुक्रवार को कठुआ सेक्टर में ‘‘जवाबी कार्रवाई’’ में सात पाकिस्तानी रेंजरों और एक आतंकवादी को मार गिराने का दावा किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेनारी नरसंहार मामले में अदालत ने 15 को दोषी करार दिया
    Next Article भाजपा की सरकार बनने पर अपराधी जेल में होंगे या फिर राज्य के बाहर:शाह
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर

    May 10, 2025

    संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की

    May 10, 2025

    भारत-पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाइयां बंद करने पर सहमति, 12 मई को फिर होगी डीजीएमओ स्तर की वार्ता

    May 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
    • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
    • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
    • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
    • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version