Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»किसान हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : शिवराज सिंह चौहान
    देश

    किसान हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : शिवराज सिंह चौहान

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -धमतरी में पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त वितरित
    धमतरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का लाभ बुधवार को धमतरी जिले के किसानों को भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर एकलव्य खेल मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि, ग्रामीण विकास एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

    अपने संबोधन में केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसान हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार खाद्य सुरक्षा, उचित उपज मूल्य, निःशुल्क राशन और पोषण आहार सुनिश्चित करने के लिए छह सूत्रीय कार्यक्रम पर काम कर रही है।

    कृषि मंत्री चौहान ने किसानों को धान के साथ चना, उड़द और मसूर की खेती करने का सुझाव देते हुए कहा कि सरकार इन सभी फसलों की पूरी खरीद करेगी। उन्होंने किसानों से पीएम फसल बीमा योजना का लाभ लेने की अपील भी की ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में फसल का पूरा मुआवजा मिल सके।

    कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पहले केंद्र से भेजे गए एक रुपये में से सिर्फ 15 पैसा जनता तक पहुंचता था, जबकि आज की सरकार में संपूर्ण राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की जाती है।

    कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए मंत्री ने कहा कि “जहां-जहां कांग्रेस जाती है, वहां पार्टी कमजोर होती है।” उन्होंने यह भी कहा कि “देश धर्मशाला नहीं है कि कोई भी घुसपैठिया आकर बस जाए,”। उन्होंने कांग्रेस पर बाहरी लोगों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया।

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीच के पांच वर्षों को छोड़ दिया जाए, तो छत्तीसगढ़ विकसित राज्यों की श्रेणी में आ चुका है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर भ्रष्टाचार और बदले की राजनीति का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के सभी पात्र परिवारों को पक्का मकान देने के लिए प्रतिबद्ध है और वर्तमान में 19 लाख मकानों का निर्माण किया जा रहा है।

    उन्होंने दावा किया कि राज्य में नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है और नक्सल प्रभावित इलाकों में भी लगभग 15,000 मकान बनाए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने मंच से घोषणा की कि 780 गांवों को जोड़ने के लिए 2,225 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन पीड़ितों को न्याय दिलाने में प्रभावी: मुख्यमंत्री फडणवीस
    Next Article नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, NDA विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
    shivam kumar

      Related Posts

      नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, NDA विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

      November 19, 2025

      नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन पीड़ितों को न्याय दिलाने में प्रभावी: मुख्यमंत्री फडणवीस

      November 19, 2025

      तेजस्वी पर रोहिणी का बड़ा हमला! किडनी दान पर छेड़ी बहस

      November 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, NDA विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
      • किसान हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : शिवराज सिंह चौहान
      • नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन पीड़ितों को न्याय दिलाने में प्रभावी: मुख्यमंत्री फडणवीस
      • निर्माता की कुर्सी पर बैठे पंकज त्रिपाठी, लेकर आ रहे जबरदस्त वेब सीरीज
      • तदाशा मिश्रा को डीजी रैंक में प्रोन्नति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version