रांची: दोपहर 12 बजे से भीड़ लगने शुरु हो गई थी। एक बजे तक कई आने-जाने वाले हवाई यात्री भी उस भीड़ में शामिल हो गए थे। कोई कहता, धोनी मामा आने वाले हंै, कोई कहता, अपना माही आ रहा भाई। जैसे-जैसे खिलाड़ियों के निकलने में देर होती रही, बेचैनियां बढ़ती गई। करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद जब अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह गेट से बाहर निकले, तो इंडिया-इंडिया के नारे लगने शुरु हो गए। अमित मिश्रा, कोच अनिल कुंबले के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाहर आए। धौनी का चेहरा उनके फार्म में लौटने व अपनी धरती पर कमद रखने की खुशी जाहिर कर रहा था। यह वही रांची है जिसने उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेटर बनाया। और शायद यही सबब है कि एयरपोर्ट से बाहर आते ही मजमा(भीड़) धोनी-धोनी की जयकार करने लगी। इस बीच न्यूजीलैंड के रॉस टेलर, टीम साउदी, कप्तान केन विलियम्सन आदि भी बाहर निकले। लोगों के अंदर क्रिकेट उत्साह देख कीवीयों ने भी जोहार झारखंड के नारे लगाए। एक-एक कर दोनों टीमों खिलाड़ी बस पर सवार हुए। लगभग 2:15 बजे भारत-न्यूजीलैंड के प्लेयर्स को भारी सुरक्षा में एयरपोर्ट से होटल रेडिसन ब्लु ले जाया गया। 26 अक्टूबर को झारखंड इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की पूरी टीम सोमवार को रांची पहुंची चुकी है।
Previous Article299 अभ्यर्थियों का आॅन स्पॉट सेलेक्शन
Next Article शहाबुद्दीन भेजे जा सकते हैं तिहाड़ जेल!
Related Posts
Add A Comment