Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम उल्लंघन, बीएसएफ जवान शहीद
    देश

    पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम उल्लंघन, बीएसएफ जवान शहीद

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 29, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में आज बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के सांगली में रहने वाले 28 वर्षीय कांस्टेबल कोली नितिन सुभाष पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की गोलीबारी में आज सुबह शहीद हो गए। सुभाष वर्ष 2008 में बीएसएफ में शामिल हुए थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। उनके एक बेटे की आयु चार साल है और एक बेटा दो साल का है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ ही घंटे पहले एक बर्बर घटना में सेक्टर में आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही गोलीबारी की आड़ में नियंत्रण रेखा पार की और एक भारतीय जवान की हत्या कर उसके शव को विकृत कर दिया, जिसके बाद भारतीय सेना ने चेतावनी दी थी कि ‘‘इस घटना का उचित जवाब दिया जाएगा।’’

    जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर संघर्ष की हालिया घटनाओं में सेना के चार और बीएसएफ के तीन जवान शहीद हुए हैं। पाकिस्तानी रेंजरों ने आज अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आरएस पुरा एवं कठुआ सेक्टरों में भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया। शुक्रवार रात हुए हमले में एक हमलावर मारा गया था। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि आज शाम नियंत्रण रेखा के पास एक मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया। आतंकवादियों ने जवान के शव को विकृत कर दिया और फिर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी की आड़ लेकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भाग गए। उन्होंने कहा कि यह घटना दिखाती है कि पाकिस्तान में आधिकारिक और अनाधिकारिक संगठन कितने बर्बर हैं।

    पाकिस्तानी सैन्य बलों ने जम्मू, कठुआ, पुंछ और राजौरी जिलों में 120 मिमी मोर्टार के गोलों एवं स्वचालित हथियारों के साथ सैन्य इलाकों एवं भारत की अग्रिम चौकियों पर हमला किया था जिसमें शुक्रवार को दो असैन्य नागरिकों की मौत हो गई और इतने लोग घायल हुए। बीएसएफ ने शुक्रवार को कहा था कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास उसकी जवाबी गोलीबारी में अब तक 15 पाकिस्तानी जवान मारे गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाक आतंकवाद के लिए कीमत चुकानी पडी: अरुण जेटली
    Next Article रॉकी यादव ने किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

    June 7, 2025

    ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

    June 7, 2025

    प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    June 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version