रामगढ़: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामगढ़ कोयलांचल में धनतेरस के मौके पर जमकर खरीददारी हुई है। जानकारों की मानें तो जिले में 100 करोड़ से अधिक की खरीददारी धनतेरस के मौके पर की गयी है। धनतेरस के मौके पर लोगों ने वाहन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रीक एंड इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, इनर्वटर, मोबाइल की जमकर खरीददारी हुई है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ शहर, ग्रामीण और कोयलांचल में धनतेरस को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। शहर के अधिकतर छोटे बड़े शो रूमों को भव्य तरीके से सजाया गया था। दोपहर 12 बजे के बाद बाजार में रौनक आना शुरू हुआ। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
जिला में दो पहिया वाहन की जोरदार खरीददारी हुई। जिला में 600 के लगभग दो पहिया वाहनों की खरीददारी हुई। ग्राहकों ने हीरो, बुलेट, होंडा, बजाज, टीवीएस, सुजूकी, यामाहा, महेंद्रा कंपनी के दो पहिया वाहनों को खरीदा। जानकारों के अनुसार जिला में 400 से अधिक हीरो कंपनी की बाइक बिकी है। बाजार में सबसे ज्यादा हीरो बाइक के शो रूम ग्लोब हीरो में ग्राहकों की भीड़ दिखी। वहीं होंडा, इनफील्ड बुलेट, बजाज के शो रूम में भी दिनभर ग्राहक दिखे। रामगढ़ जिला का सबसे आधुनिक हुंडई कंपनी के शो रूम वत्सल हुंडई में भी ग्राहकों की भारी भीड़ दिखी। जानकारों की मानें तो धनतेरस के मौके पर वत्सल हुंडई ने 100 से अधिक कारें बेची है। वहीं मारूति कंपनी के शो रूम हिंदूस्तान आॅटो में भी दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही।
मारुति की 100 कारें बिकीं
मारुति कंपनी की भी 100 से अधिक कारें बिकी हैं। वहीं जिला में विभिन्न कंपनियों के 100 से अधिक टेÑक्टर भी बिके हैं। जिला में डंपर, ट्रक, टेÑलर, हाईवा की भी काफी संख्या में खरीदारी हुई है। वाहनों के खरीददारी के बाद ग्राहकों की भीड़ ज्वेलरी शो रूम में दिखी है। ग्राहकों ने धनतेरस के मौके पर सोने के सिक्के व बिस्कूट, चांदी के सिक्के, बर्तन देवी देवताओं की मूर्ति भी खरीदी है। अब लगन का दिन आ रहा है। इसलिए लोगों ने धनतेरस के शुभ मुर्हूत पर जेवरात भी खरीदा है। इलेक्ट्रीक एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के शो रूम में भी भीड़ दिखी।
बर्तन-फर्नीचर दुकानों में भी भीड़
शहर के बगड़िया इलेक्ट्रोनिक्स, कुमार एजेंसी, प्रीमियर एजेंसी, निर्मल एजेंसी, नेहा एजेंसी, रवि एजेंसी में दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वहीं धनतेरस के मौके पर बर्तन दुकानों मेें, फर्नीचर शो रूमों में भी ग्राहकों ने खरीदारी किया।
कुल मिलाक र देखा जाए तो जिला में धनतेरस के मौके पर 100 करोड़ से अधिक की खरीददारी हुई है।