Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आज से मेट्रो में सफर करना हुआ महंगा, जानें दूरी के हिसाब से कितना बढ़ा किराया
    Top Story

    आज से मेट्रो में सफर करना हुआ महंगा, जानें दूरी के हिसाब से कितना बढ़ा किराया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 10, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: आज से दिल्ली मेट्रो का सफर महंगा हो गया है। डीएमआरसी ने मेट्रो के किराए में इज़ाफे का ऐलान कर दिया है जिसके बाद आपको अलग-अलग दूरी के हिसाब से बढ़ा हुआ किराया चुकाना होगा। सोमवार रात डीएमआरसी ने दिल्ली सरकार के हर फॉर्मूले को ठुकराते हुए मेट्रो का किराया बढ़ाने का ऐलान कर दिया। दिल्ली मेट्रो बोर्ड ने साफ़ कर दिया कि किराया बढ़ोतरी टालने का अधिकार उनके पास नहीं है और वो किराया तय करने वाली कमेटी का फैसला मानने को मजबूर हैं।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध को देखते हुए सोमवार रात क़रीब आठ बजे डीएमआरसी की बैठक हुई लेकिन आखिर में मेट्रो का किराया बढ़ाने का ही फैसला किया गया। नए फैसले के मुताबिक़ अब मेट्रो के मुसाफिरों को न्यूनतम किराए के तौर पर तो 10 रुपए ही देने होंगे लेकिन अधिकतम किराया अब 50 की जगह 60 रुपए होगा।

    -यात्रियों को 2 किमी. तक के लिए अब 10 रुपए देने होंगे
    -2 से 5 किमी. तक के लिए अब 15 की जगह 20 रुपये
    -5 से 12 किमी. तक के लिए 20 की जगह 30 रुपये
    -12 से 21 किमी. के लिए 30 की जगह 40 रुपये
    -21 से 32 किमी. के लिए 40 की जगह 50 रुपये
    -32 किलोमीटर से ज़्यादा की यात्रा के लिए 60 रुपये देने होंगे

    वहीं स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को पहले की तरह 10 फीसदी की छूट मिलेगी। स्मार्ट कार्ड यूज़र्स को सुबह 8 बजे तक, दोपहर को 12 बजे से 5 बजे के बीच और रात को 9 बजे से मेट्रो सेवाएं ख़त्म होने तक 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा रविवार और राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन यात्रियों को अधिकतम किराया 50 रुपये ही देना होगा।

    एक ओर पब्लिक परेशान है तो दूसरी ओर मेट्रो पर सियासी महाभारत भी छिड़ी है। मेट्रो का किराया कम करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को 50-50 फॉर्मूला दिया था। सुझाव था कि मेट्रो के 3000 करोड़ के नुकसान का आधा खर्च केंद्र उठाए जबकि आधा दिल्ली सरकार लेकिन भाजपा केजरीवाल की इन सारी कोशिशों को महज़ दिखावा बता रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी: जहरीली गैस के रिसाव से 300 बच्चे बीमार, CM ने दिए जांच के आदेश
    Next Article अयोध्या में पहले मूर्ति फिर बनेगी मंदिर, दिवाली पर योगी का ‘राम मंदिर प्लान’
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

    May 10, 2025

    संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर

    May 10, 2025

    संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की

    May 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
    • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
    • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
    • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
    • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version