Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»गुजरात में बोले राहुल गांधी, ’22 सालों से लोगों की नहीं 5-10 उद्योगपतियों की सरकार चल रही है’
    राजनीति

    गुजरात में बोले राहुल गांधी, ’22 सालों से लोगों की नहीं 5-10 उद्योगपतियों की सरकार चल रही है’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 23, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांघी गांधीनगर में आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र…”

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांघी गांधीनगर में आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर आक्रामक रहे।

    उन्होंने कहा कि पिछले 22 सालों में सरकार लोगों की नहीं सिर्फ 5-10 उद्योगपतियों की रही है। गुजरात के समाज का हर तबका आंदोलन का हिस्सा है।

    उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी अपने मन की बात करते हैं लेकिन आज मैं उन्हें गुजरात के लोगों के मन की बात सुनाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि गुजरात में 30 हजार लोग रोजगार ढूंढने रोज निकलते हैं लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार सिर्फ 400 लोगों को रोजगार देते हैं।

    मंच पर बैठे हुए पाटीदार नेता अल्पेश ठाकोर की ओर इशारा करके हुए कहा कि आप इस जनता को शांत रहने के लिए कहते हैं कि लेकिन अब यह शांत नहीं रहेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि इस आवाज को न दबाया जा सकता है न खरीदा जा सकता है।

    कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी की आवाज को भी अंग्रेजों ने दबाने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने सुपरपावर को भगा दिया लेकिन मोदी जी इसकी कोई कीमत नहीं है।

    रैली को संबोधित करते हुए अल्पेश ठाकोर ने कहा, ‘मुझे तख्तो-ताज नहीं चाहिए। मैंने कांग्रेस से सिर्फ अपने लोगों के लिए सम्मान मांगा है।

    अल्पेश ठाकोर मरते मर जाएगा, लेकिन आपसे विश्वासघात कभी नहीं करेगा।”

    अल्पेश ठाकोर ने कहा कि गुजरात आए राहुल गांधी से हमारी यही मांग है कि किसानों का कर्ज माफ हो जाए, बेरोजगारों को रोजगार मिले, शराबबंदी पूरी तरह लागू हो। अगर वे अल्पेश ठाकोर में जेल में डाल देते हैं या मार भी डालते हैं, तो भी आप कांग्रेस की ही सरकार बनाना। अबकी बार गुजरात में ना रुपया चलेगा, ना शराब चलेगी। इस बार सिर्फ कांग्रेस की सरकार चलेगी।

    इस बार गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 125 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

    उन्होंने कहा कि आज गुजरात में हर तबका जागा है, वह एक होकर लड़ेगा और कांग्रेस की सरकार बनाएगा। बीजेपी के 150 सीटों के लक्ष्य को अल्पेश ठाकोर ने झूठा करार दिया। गुजरात में अबकी बार गरीबों-पिछड़ों की सरकार आएगी।

    अल्पेश बोले, राहुल जी ने कहा कि यही तो कांग्रेस की विचाधारा है। यह सुनने पर हमने कांग्रेस से जुड़ने का फैसला है।

    आज गुजरात जनादेश सम्मेलन में सभी गरीबों, युवाओं की तरफ से राहुल गांधी का स्वागत है।

    पाटीदार नेताओं के साथ लंच पर हुई चर्चा

    इससे पहले राहुल गांधी की अल्पेश और कुछ पाटीदार नेताओं के साथ लंच पर चर्चा हुई। होटल ताज में राहुल और पाटीदार नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक मुलाकात चली। इस दौरान BJP का साथ छोड़ चुके निखिल सवानी भी वहां मौजूद रहे। रैली में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी जब अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे, जहां अल्पेश ठाकोर ने उनका स्वागत किया।

    इस रैली में अल्पेश आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा बहाल
    Next Article केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कश्मीर पर शुरू होगी बातचीत, पूर्व IB चीफ होंगे वार्ताकार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

    June 17, 2025

    भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

    June 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
    • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
    • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
    • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
    • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version