Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ट्रंप की PAK को चेतावनी- आतंकवादियों पर कार्रवाई करें, नहीं तो हम अपने हिसाब से निबटेंगे
    दुनिया

    ट्रंप की PAK को चेतावनी- आतंकवादियों पर कार्रवाई करें, नहीं तो हम अपने हिसाब से निबटेंगे

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 27, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान से सख्ती से कहा है कि अगर वह आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘निर्णायक’ कार्रवाई करने में विफल रहता है तो अमेरिका इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए अपनी ‘अलग तरीके’ की रणनीति अपनाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।

    विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन हाल ही में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत की अपनी पहली यात्रा के बाद लौटे हैं। इसके एक दिन बाद विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने बताया कि विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करे और अपनी सरजमीं पर बनी पनाहगाहों का खात्मा करें।

    प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने कई बार पाकिस्तान से यह कहा है कि उसे अपनी सीमाओं के भीतर आतंकवादी संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।’ विदेश यात्रा के अंतिम चरण जिनेवा में एक संवाददाता सम्मेलन में टिलरसन ने कहा कि अमेरिका ने आतंकवादियों पर जानकारी साझा की है।

    चीन ने कहा वैश्विक समुदाय को आतंकवाद से लड़ने में पाक के प्रयासों को मानना चाहिए

    टिलरसन ने पाकिस्तान को दिए संदेश में कहा, ‘हम चाहते हैं कि पाकिस्तान यह करें। हम आपसे यह करने के लिए कह रहे हैं, हम कुछ भी नहीं मांग रहे हैं। आप एक संप्रभु देश हैं। आप फैसला करेंगे कि आप क्या करना चाहते हैं लेकिन इसे समझ लीजिए कि यह आवश्यक है। अगर आप यह नहीं करना चाहते तो हम इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए अपनी अलग रणनीति अपनाएंगें।’

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरूवार को विदेश मामलों पर नेशनल असेंबली स्टैंडिंग कमेटी के साथ एक बैठक में कहा कि पाकिस्तान ना तो अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण करेगा और ना ही अपनी संप्रभुत्ता से समझौता करेगा।

    आसिफ ने दावा किया कि अमेरिका ने पाकिस्तान को कोई विशेष ‘इच्छा सूची’ नहीं दी है। अमेरिका ने 75 वांछित आतंकवादियों की सूची सौंपी हैं और पाकिस्तान पर इस बात के लिए जोर दिया है कि वह हक्कानी नेटवर्क पर कड़ा रुख अपनाए।

    आसिफ की टिप्पणियों पर एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि टिलरसन ने अपनी यात्रा के दौरान पाकिस्तानी नेतृत्व के सामने अमेरिका की ‘उम्मीदों’ को रखा। प्रवक्ता ने कहा कि टिलरसन ने पाकिस्तान की यात्रा के दौरान वहां के नेतृत्व को बताया कि अमेरिका ‘सकारात्मक तरीके’ से पाकिस्तान के साथ काम करना चाहता है क्योंकि यह पाकिस्तान के दीर्घकालिक हित में भी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनॉर्थ कोरिया को परमाणु परीक्षण रोकने के लिए कोशिश करेंगे
    Next Article अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बुश पर 2 और महिलाओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हमास के बंधकों की रहाई का मामला, नई सूची में नेपाल के विपिन जोशी का नाम भी शामिल

    October 12, 2025

    पाकिस्तान को अफगानिस्तान का जवाब, देर रात कई चौकियों को तबाह किया, 12 सैनिकों के भी मारे जाने की खबर

    October 12, 2025

    बलोच लिबरेशन आर्मी ने जामरान में पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचाने पर पाबंदी लगाई

    October 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा
    • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
    • स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
    • सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल
    • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version