एक तरफ जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री रोज नित नए प्रयोगों के साथ बिहार से दहेज प्रथा का खात्मा करने में लगे हुए हैं वहीं नालंदा जिले से एक बार फिर दहेज के नाम पर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में ससुराल वालों में गर्भवती महिला के साथ मार पीट की जिससे महिला का गर्भपात हो गया। यही नहीं ससुरालवालों ने प्रताड़ित कर उसे घर से भी निकाल दिया। इंसाफ की आस में पीड़िता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ महिला थाना में एफआईआर दर्ज करवाया है।

प्राथमिकी के अनुसार नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के अषाढ़ी गांव निवासी वीणा रानी की शादी एक वर्ष पूर्व गोसाईंपुर निवासी श्रवण उर्फ मधुरेन्द्र कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय खुशी-खुशी बीता। इसके बाद ससुरालवाले दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।

इसी दौरान महिला गर्भवती हो गयी। करीब एक माह पूर्व महिला के साथ मारपीट की गयी। पिटाई से महिला का गर्भपात हो गया।

इसके बाद पीड़िता मायके चली आयी। इस बीच ससुरालवालों को समझाने के सारे प्रयास विफल हो गये।

पति का कहना था कि जब तक उसे रुपये नहीं मिलेंगे पत्नी को घर में नहीं रखेगा। थक हारकर महिला ने मुकदमा दर्ज करा दिया। थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

पटना हाइकोर्ट का फैसला: समान काम के लिए मिले समान वेतन

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version