महाराष्ट्र के नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव के परिणाम गुरुवार शाम तक स्‍पष्‍ट हो जाएंगे। दोपहर तक के रुझानों में कांग्रेस एकतरफा जीत की तरफ बढ़ती दिख रही है। पार्टी के 37 सीट जीतने की पुष्टि हो चुकी है और अभी वह आधी से ज्‍यादा सीटों पर आगे चल रही है। अभी तक भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना, कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकंपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) खाता खोलने में भी नाकाम रहीं।

इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शोक चव्हाण की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। नांदेड़ महानगर पालिका में मतदान से पहले यहां भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों सहित खुद सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जमकर प्रचार किया। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख चव्हाण करीब तीन सप्ताह तक यहीं डेरा जमाए रहे। प्रचार के लिए यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी यहां आ चुके हैं। साल 2012 में हुए मतदान में कांग्रेस ने 81 सीटों में से 41 पर कब्जा किया था। जबकि 12 सीटें जीतकर शिवसेना दूसरे स्थान पर रही थी। AIMIM तीसरे नंबर रही, जिसने 11 सीटें जीतीं। वहीं भाजपा महज दो सीट जीतने में कामयाब रही।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version