श्रीनगर। पाकिस्तान ने आज फिर उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे इलाके में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर की गई अकारण गोलाबारी में एक महिला घायल हो गई। भारत की ओर से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर के कमल कूट में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बल की चौकियों और आम नागरिकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबाली की।

उन्होंने बताया कि इस गोलाबारी में नसरीन नाम की महिला घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। पाकिस्तानी सैनिकों ने पिछले एक सप्ताह में दूसरी बार उत्तरी कश्मीर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version