Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»प्रदीप द्विवेदी: मुकुल के लिए भाजपा, भाजपा के लिए मुकुल… अनुकूल!
    राजनीति

    प्रदीप द्विवेदी: मुकुल के लिए भाजपा, भाजपा के लिए मुकुल… अनुकूल!

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खबरंदाजी. पश्चिम बंगाल में अपने पैर जमाने के लिए बेताब भाजपा के लिए अच्छी खबर है कि… तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता मुकुल राय अब ममता के साथ नहीं हैं! भाजपा को पश्चिम बंगाल में जमेजमाए नेताओं की सख्त जरूरत है, वहां पौधरोपण का समय गुजर चुका है अब तो वहां राजनीतिक हरियाली के लिए वृक्षारोपण की जरूरत है! उधर, भाई मुकल राय के लिए भी भाजपा से बेहतर राजनीतिक भवन नहीं है? रही बात, आपसी आरोप-प्रत्यारोप की तो… राजनीतिक वाद-विवाद प्रतियोगिता में तो यह चलता रहता है! रात गई, बात गई… दिल बदला, दल बदला! खबर है कि… केंद्रीय राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने कोलकाता में मुकुल राय की संगठनात्मक क्षमता की प्रशंसा की है, जाहिर है… मेहमानों का स्वागत तहेदल किया जाएगा! कभी मुकुल राय के तृणमूल में रहते हुए भाजपा ने उनके विरूद्ध भी अनेक मुद्दे उठाए थे लेकिन अब मुद्दे की बात यह है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक बड़े पॉलटिकल फेस की जरूरत है और मुकुल राय ऐसा पॉलटिकल फेस बन कर तृणमूल के खिलाफ भाजपा का राजनीतिक महल खड़ा कर सकते हैं! वैसे मुकुल राय अकेले नहीं आएंगे, अपनी सेना के साथ आएंगे जो सेना अगले लोकसभा की चुनावी महाभारत में बड़े काम आ सकती है! मुकुल राय के भाजपा में जुडऩे के बाद ही कई तृणमूल कार्यकर्ता भी… महाजनो येन गत: स पन्था: की तर्ज पर आगे बढ़ेंगे! खबर है कि… मुकुल राय को तृणमूल से बाहर करने के विरोध में तृणमूल नेता शुभ्रो रॉय चौधरी ने भी इस्तीफा दे दिया, उन्होंने कहा कि… मैं बीजेपी की राज्य समिति का सदस्य था… मुझे टीएमसी में लाने वाले मुकुल ही थे, जब वह ही पार्टी में नहीं हैं तो फिर मेरा यहां क्या काम? मुझे अब टीएमसी के साथ जुड़े रहने का कारण नहीं दिख रहा! याद रहे, पश्चिम बंगाल में ताजा चुनावों में भाजपा कई स्थानों पर दूसरे नंबर पर रही जरूर थी लेकिन राजनीतिक गणित में तृणमूल से बहुत पीछे थी और यही वजह है कि राजनीतिक पंडित मानते हैं कि इसमें दोराय नहीं कि… मुकुल राय-भाजपा का जोड़ पश्चिम बंगाल में वोटों की अंक गणित सुधार सकता है! भाजपा को पश्चिम बंगाल में तकरीबन एक दर्जन सीटों पर उम्मीद की किरण नजर आ रही है तो मुकुल राय को भी ऐसा राजनीतिक सहारा चाहिए जो हर स्तर पर तृणमूल से लडऩे की क्षमता रखता हो… खैर, मुकुल राय को फायदा हो कि नहीं, भाजपा का राजनीतिक भविष्य पश्चिम बंगाल में जरूर उज्ज्वल नजर आ रहा है!

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा बोली- केरल आतंकवाद के लिए उर्वर भूमि में तब्दील हुआ
    Next Article ‘चाचा’ पर तेजस्‍वी का वार- अब ‘संघयुक्‍त भारत’ पर काम कर रहे नीतीश
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

    May 15, 2025

    दरभंगा पहुंचे राहुल गांधी, आंबेडकर छात्रावास जाने पर अड़े

    May 15, 2025

    केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

    May 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
    • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
    • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
    • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
    • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version