Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»यूपी: जहरीली गैस के रिसाव से 300 बच्चे बीमार, CM ने दिए जांच के आदेश
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: जहरीली गैस के रिसाव से 300 बच्चे बीमार, CM ने दिए जांच के आदेश

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 10, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शामली में जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आकर एक स्कूल के करीब 300 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को पेट, गले, आंख और शरीर के दूसरे अंगों में जलन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर सामने आते ही प्रशासन ने अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के आयुक्त को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शामली में बुढ़ाना रोड पर स्थित एक निजी स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को अचानक कई बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। लोगों ने बताया कि स्कूल के पास ही शामली शुगर मिल का बायो गैस प्लांट है। इस शुगर मिल के लोगों ने सड़क के किनारे कथित रूप से रसायन फेंका था, उसी के उत्सर्जित गैस के प्रभाव से बच्चे बीमार हुए हैं। प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जांच के आदेश सहारनपुर के कमिश्नर को दिए हैं। शामली के जिलाधिकारी और स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह प्रभावित बच्चों के इलाज में हर संभव मदद करें।

    अतिरिक्त महानिदेशक मेरठ जोन प्रशांत कुमार के अनुसार इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उनका स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस रसायन से उठने वाला गंध इतना तेज था कि स्कूल में मौजूद बच्चों पर इसका बहुत बुरा प्रभाव हुआ। गंध के कारण बच्चों के गले में जलन, छाती में जलन और घबराहट होने लगी थी। प्रशासन आगे की कार्रवाई कर रहा है।

    बीमार बच्चों को देखकर अस्पताल प्रशासन के फूले हाथ-पांव
    वहीं अस्पताल में इतनी बड़ी संख्या में बीमार बच्चों के पहुंचने से इलाज में लगे डॉक्टरों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने किसी तरह आनन-फानन में बच्चों का इलाज शुरू किया। पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी। बच्चों से ही अस्पताल के सारे बेड फुल हो गए, जिसकी वजह से यहां आए दूसरे मरीजों का इलाज प्रभावित हो गया। बीमार बच्चों में लगभग 30 बच्चों की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। इन बच्चों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘अमेठी से जीतने वाला यहां नहीं आता, हारने वाली ने जनता को गले लगाया’
    Next Article आज से मेट्रो में सफर करना हुआ महंगा, जानें दूरी के हिसाब से कितना बढ़ा किराया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना

    August 13, 2025

    आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान

    August 13, 2025

    ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को

    August 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
    • साकची गुरुद्वारा कमिटी ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
    • शराब घोटाले की जांच और गिरफ्तारी आंख में धूल झोंकने का प्रयास : बाबूलाल मरांडी
    • नक्सलियों ने दो वाहनों में लगाई आग, इलाके में दहशत
    • झारखंड के 12 जिलों में सर्वाधिक 12 हजार मिमी बारिश रिकॉर्ड
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version