अलवर। राजस्थान के पंचायती राज मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही हैं।

श्री राठौड़ आज यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ जिले में पंचायती राज की योजनाओं की समीक्षा बैठक में भाग ले रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जो काम किये है, उससे किसान भाजपा के साथ है।

उन्होंने कहा कि इसलिए कांग्रेस के नेता किसानों के नाम पर घटिया राजनीति कर रहे है। उन्होंने कहा कि मनरेगा और शौचालयों के निर्माण में जल्द राशि आवंटित करने के निर्देश दिए गये है।

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उस पर जल्द अमल करने और शौचालय निर्माण के लिए आये बजट को शीघ्र लाभकारी लोगों को दिये जाने के निर्देश भी दिये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version