Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»‘राहुल गांधी के सामने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम आ जाए तो वे डर जाते हैं’
    Top Story

    ‘राहुल गांधी के सामने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम आ जाए तो वे डर जाते हैं’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 11, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बलिया: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से डर लगता है। भाजपा प्रवक्ता हुसैन ने कल रात यहां पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा की महिला नेताओं से सबसे अधिक डर लगता है। राहुल के सामने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम आ जाए तो वे डर जाते हैं।

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कल गुजरात में एक छात्र सभा में आरोप लगाए थे कि आरएसएस महिलाओं के खिलाफ भेदभाव करता है। उन्होंने साथ ही सवाल किया था कि क्या कभी कोई महिला शाखाओं में शॉर्ट्स में नजर आई…

    केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने राहुल के इस बयान को अभद्रता करार दिया था। ईरानी ने अमेठी में कल संवाददाताओं से कहा, अगर राहुल जी को लगता है कि भारत में शॉर्ट्स पहनना सशक्तिकरण है तो एक महिला के रूप में मैं इसका विरोध करती हूं। उन्होंने कहा, संघ से जुड़ी हमारी बहनों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई।

    भाजपा नेता हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा व संघ को समझाने में समय लगेगा। उन्हें इसके लिये शोध करना पड़ेगा। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि भाजपा में महिलाओं का सबसे अधिक सम्मान होता है। सबसे अधिक महिला विधायक भाजपा की ही हैं।

    इसी संदर्भ में भाजपा प्रवक्ता ने राहुल पर मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया तथा कहा कि राहुल जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही उन्होंने 2019 में फिर से मोदी सरकार बनने का दावा किया तथा कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि उसके नेताओं को छुट्टी मनाने व विदेश घूमने से ही फुर्सत नहीं है।

    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के कारोबार में भारी इजाफे संबंधी रिपोर्टो पर पार्टी अध्यक्ष का बचाव करते हुए हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने बेतुका व मिथ्या आरोप लगाए हैं जिसका जवाब जनता कांग्रेस को देगी। उन्होंने इसके साथ ही जोड़ा कि राहुल गांधी व कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उनके आरोप लगाने से कोई दागदार नहीं हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडोनल्ड ट्रंप का आईक्यू लेवल क्या है?
    Next Article कोलकाता की रासायनिक फैक्टरी में लगी आग
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 8, 2025

    देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 53.91 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

    August 8, 2025

    सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

    August 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
    • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
    • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
    • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
    • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version