पटना: लोजपा के अध्यक्ष और केंन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने ऐलान किया है कि मेरे बाद चिराग पासवान लोजपा के अगले अध्यक्ष होंगे। उन्होंने के कहा, केवल उनका बेटा चिराग पासवान ही पार्टीअध्यक्ष के रूप में पार्टी को सफलता की ओर ले जा सकता है। पार्टी के नेतृत्व के लिए चिराग के पास कुशल क्षमता है। उक्त बातें उन्होंने नालंदा जिले के राजगीर में पार्टी के द्विदिवसीय सम्मेलन के दौरान कही। आपको बता दें कि चिराग जमुई के लोजपा विधायक और पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहा था। पर वहां सफलता हासिल न हो सकी। खबरों की मानें तो, बिहार में लोजपा को परिवार पार्टी के नाम से ज्यादा जाना जाता है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version