Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»संपादकीयः कश्मीर की गुत्थी
    विशेष

    संपादकीयः कश्मीर की गुत्थी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 30, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है, इस बात से शायद ही कोई राजनीतिक दल इनकार करे। पर जब-जब वहां आजादी की मांग उठती है, कई बार राजनीतिक दलों के रुख में विरोधाभास नजर आने लगता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के ताजा बयान को लेकर उठा विवाद इसी का ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कश्मीरियों की आजादी की मांग दरअसल अनुच्छेद तीन सौ सत्तर में वर्णित स्वायत्तता की मांग है। भाजपा शुरू से धारा तीन सौ सत्तर को हटाने की वकालत करती रही है, इसलिए स्वाभाविक रूप से चिदंबरम के बयान पर उसने आपत्ति जाहिर की है। इन दिनों जिस तरह कश्मीर समस्या काफी जटिल होती गई है, वहां सुरक्षा बलों को आतंकी घटनाओं से निपटने में स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ता है। आजादी के नारों के साथ पत्थरबाजी की घटनाएं जैसे रोज का सिलसिला बन चुकी हैं, उसमें चिदंबरम के बयान पर आपत्ति होनी ही थी। हालांकि चिदंबरम भी कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा मानते हैं, पर उनका कहना है कि अगर कश्मीर को अधिक स्वायत्तता दी जाए तो वहां समस्याओं पर काबू पाना आसान हो जाएगा।यह सही है कि केंद्र और जम्मू-कश्मीर में भाजपा के सत्ता में आने के बाद कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं, घाटी के लोगों ने आजादी के नारे के साथ सड़कों पर उतर कर कानून-व्यवस्था के लिए चुनौतियां खड़ी की हैं। इसकी एक वजह तो यह है कि केंद्र ने वहां के लोगों से बातचीत का सिलसिला रोक कर हथियार के जरिए दहशतगर्दी पर काबू पाने का रास्ता निकालना ज्यादा उचित समझा। घाटी में रोजगार के अवसर न होने, विकास परियोजनाएं देश के दूसरे हिस्सों की अपेक्षा कम होने के चलते वहां के युवाओं में निराशा अधिक है, इसलिए वे दहशतगर्दों के बहकावे में जल्दी आ जाते और हाथ में पत्थर लेकर सड़कों पर उतर जाते हैं। उन्हें मुख्यधारा में लाना और पत्थर की जगह उनके हाथ में कोई काम देना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। पर इसके साथ ही सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को मिल रहे बढ़ावे को रोकना भी कठिन काम है। केंद्र सरकार ने पहले चरमपंथी और अलगाववादी संगठनों के सीमा पार से संबंधों को अवरुद्ध कर घाटी में अमन बहाली करना ज्यादा जरूरी समझा। इसका अर्थ यह नहीं कि वह कश्मीरी अवाम या कश्मीरियत के विरुद्ध है। पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने के बावजूद उसने अगर अनुच्छेद तीन सौ सत्तर को छेड़ना जरूरी नहीं समझा, तो शायद इसीलिए कि वह पहले घाटी में अमन बहाली ज्यादा जरूरी समझती है।कश्मीर को लेकर चिदंबरम की मंशा भले सही हो, पर इस समय घाटी में जैसे हालात हैं, उसमें स्वायत्तता की बात करना एक तरह से अलगाववादी तत्त्वों को प्रश्रय देने जैसा है। केंद्र सरकार ने हुर्रियत नेताओं की गतिविधियों और उनके बैंक खातों पर कड़ी नजर रखनी शुरू की है, जिसके सकारात्मक नतीजे भी देखे गए हैं। पर स्थानीय लोगों पर अलगाववादियों के बहकावे का असर कम नहीं हो पाया है। यही वजह है कि वे अक्सर सुरक्षा बलों के कामकाज में बाधा खड़ी करते रहते हैं। यह सही है कि इसके लिए आतंकी और अलगाववादी संगठनों पर नकेल कसने के साथ-साथ घाटी के लोगों का भारोसा जीतने का भी प्रयास होते रहना चाहिए। इस दिशा में सरकार को सोचने की जरूरत है, पर इसका यह अर्थ नहीं कि कश्मीर की स्वायत्तता का सवाल उठा कर वहां सुरक्षा-व्यवस्था की चुनौतियों से जूझ रहे सशस्त्र बलों का मनोबल कमजोर करने का प्रयास किया जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतोगड़िया जम्मू की 3 दिन की यात्रा पर जाएंगे
    Next Article राजनीति में उनका हिस्सा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बंगाल 2026: ममता बनर्जी की ‘अग्निपरीक्षा’ या भाजपा का ‘महा-परिवर्तन’

    April 9, 2026

    जब अटल बिहार वाजपेयी ने कहा था ‘आज हम संख्या बल में कम हो सकते हैं, लेकिन हमारे हौसले कम नहीं हैं’

    April 8, 2026

    ईरान-अमेरिका संघर्ष: न्यूक्लियर डील से युद्ध की दहलीज तक

    April 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
    • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
    • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
    • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
    • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version