Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»सुरक्षा में चूक
    विशेष

    सुरक्षा में चूक

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 7, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उच्च सुरक्षा वाले श्रीनगर हवाई अड्डे के समीप बीएसएफ के शिविर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने मंगलवार को हमला किया, जिसमें हमारे सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई कर हमलावर तीनों आतंकवादियों को मार गिराया, लेकिन इस मुठभेड़ के दौरान हमारा एक अधिकारी स्तर का जवान शहीद हो गया।

    यह तो समझ में आता है कि पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों और घुसपैठियों के खिलाफ चल रही सेना और अर्ध सैनिक बलों की सख्त कार्रवाई से सीमा पार के आतंकवादी संगठन बौखलाए हुए हैं और यह हमला उसी बौखलाहट का नतीजा है, लेकिन सवाल यह है कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक स्थित सुरक्षा बलों के शिविर और इतने संवेदनशील इलाके तक आतंकवादियों की घुसपैठ कैसे सफल हो गई? शिविर चार स्तरों की सुरक्षा घेरे से घिरा हुआ है और पास में ही बीएसएफ का प्रशासनिक भवन भी है।

    घटनाक्रम से जुड़े अधिकारियों ने बताया है कि हमले की पूर्व में खुफिया सूचना थी कि जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी शहर में फिदाई दस्ता लेकर आया है और आतंकवादी की पहचान नूरा त्राली के रूप में हुई है। पूर्व सूचना थी तो हमारे जवान चौक्कने थे, लेकिन आतंकवादियों की वहां पहुंच बड़ा सवाल है और इससे जाहिर होता है कि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं न कहीं चूक अवश्य रही है। और चूक को खुद गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने स्वीकार की है और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिससे हमले की गंभीरता व चूक का पता चलता है।

    इस ताजा हमले से जाहिर होता है कि आतंकी संगठनों पर अभी पूरी तरह काबू पाना संभव नहीं हो सका है। शिविर पर हमले के लिए आतंकियों ने उरी की तरह ही तड़के सुबह का समय चुना। शायद उन्हें अंदाज रहा होगा कि इतनी सुबह अधिकांश जवान सो रहे होंगे और हमला कामयाब हो सकता है। उरी में ऐसे हमले में सत्रह जवान शहीद हो गए थे और तीस घायल हुए थे। और हमले के समय ज्यादातर जवान नींद में ही थे। लेकिन बीएसएफ के जवान सतर्क थे और आतंकियों को कोई विशेष कामयाबी हाथ नहीं लगी।

    यह सही है कि उरी के हमले के बाद हमारे जवानों व खुफिया एजेंसियों ने सबक लिया है। अब अलग-अलग खुफिया एजेंसियों के बीच तालमेल बेहतर हुआ है और जवानों को समय पर पूर्व जानकारियां भी मिल रही है, लेकिन सतर्कता बढ़ने के बावजूद शिविर पर हमला करने का दुस्साहस आतंकियों ने दिखाया है। इसका कारण एक यह भी हो सकता है कि उन्होंने यह जताने की कोशिश की हो कि उनके हौसले अभी पस्त नहीं हुए हैं और वह हमले करने में अभी भी सक्षम है। उनका ऐसा दुस्साहस गौरतलब है और चिंतनीय भी।

    इससे यह भी जाहिर होता है कि चौकसी और सुरक्षा के साथ-साथ खुफिया तंत्र के मोर्चे पर अभी और ज्यादा सजगता की जरूरत है। अब खबरें ऐसी भी हैं कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी संगठनों के साथ मिलकर भारत पर बड़े हमले की तैयारी कर रही है। यदि यह सही है तो फिर लगता है कि अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर तमाम तरह की फजीहत और चारों ओर की चेतावनियों के बावजूद पाकिस्तान ने कोई सबक नहीं सीखा है। ऐसे में भारत को और सतर्क रहना होगा और सुरक्षा में चूक के सवाल पर भी गंभीर होकर नई रणनीति बनानी होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहड़ताल: देशभर के 54,000 पेट्रोल पंप 13 अक्टूबर को रहेंगे बंद, ट्रक मालिक सोमवार को करेंगे चक्का जाम
    Next Article दिल्ली सरकार ने तैयार किए 5695 नए क्लासरूम, CCTV से निगरानी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी टीएमटी के नेटवर्क को तोड़ना, हलके में लेने की गलती ना करे भाजपा

    May 8, 2026

    बंगाल का ‘भगवा’ सूर्योदय: भय हार गया है और भरोसा जीत गया

    May 7, 2026

    भद्रलोक में दशकों बाद भगवा का उदय

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
    • ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
    • भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
    • जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version