Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अयोध्या: राम जन्मभूमि की तरफ बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, तनाव
    Breaking News

    अयोध्या: राम जन्मभूमि की तरफ बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, तनाव

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 23, 2018Updated:October 23, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या। राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अयोध्या पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) के प्रमुख प्रवीण तोगड़िया ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को जहां तोगड़िया जिला प्रशासन से बिना अनुमति लिए सरयू तट पर सभा करने पहुंच गए थे, वहीं मंगलवार को रामकोट परिक्रमा और सरयू तट पर संकल्प सभा की तैयारी को देखते हुए अयोध्या में हाई अलर्ट है। हालांकि बाद में प्रशासन के मान मनौवल के बाद तोगड़िया ने रामकोट की परिक्रमा का प्रोग्राम रद्द कर दिया। अब तोगड़िया सरयू तट पर संकल्प सभा करने जा रहे हैं। इस बीच जबरन राम जन्मभूमि की तरफ जा रहे तोगड़िया समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। इस झड़प में वीएचपी के कई कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं।

    दरअसल, प्रशासन से टकराव की आशंका को देखते हुए अयोध्या में खास सतर्कता बरती जा रही है। सोमवार से ही तोगड़िया के हर कदम पर प्रसाशन की विशेष निगाह बनी हुई है। मंगलवार सुबह अचानक बड़ी संख्या में वीएचपी कार्यकर्ता रामकोट परिक्रमा के लिए आगे बढ़ने लगे। बताया जा रहा है कि अयोध्या की तरफ जाने वाले एक बैरियर को धकेलकर समर्थक जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई। फिलहाल इसे लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिले के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

    ‘दिल्ली में 500 करोड़ का बीजेपी दफ्तर, पर अयोध्या में…’
    दरअसल, सोमवार को जिला प्रशासन से सरयू तट पर सभा की अनुमति ना मिलने के बावजूद प्रवीण तोगड़िया ने वहां समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 32 साल से आरएसएस, बीजेपी और वीएचपी एक ही मुद्दे को लेकर राम मंदिर का आंदोलन चला रहे थे कि संसद में कानून बनाकर राम मंदिर बने। तोगड़िया ने आरोप लगाया कि अब जब यही लोग पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में हैं तो राम मंदिर का दर्शन तक करने नहीं आते।

    सोमवार को अयोध्या में बीजेपी पर हमला बोलते हुए तोगड़िया ने कहा, ‘दिल्ली में 500 करोड़ का बीजेपी दफ्तर बनवा लिया, मगर रामलला आज भी टाट में ही हैं।’ तोगड़िया ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि हमें अयोध्या में रहने से रोका गया। हमारे समर्थकों के खाने के सामान से लदे ट्रक को रोका गया, ऐसा तो मुलायम राज में हुआ था।

    शिवसेना सांसद संजय राउत मिलेंगे तोगड़िया से
    उधर, राम मंदिर मुद्दे पर अब शिवसेना भी लगातार केंद्र पर निशाना साध रही है। इसी क्रम में 25 नवम्बर को शिवसेना प्रमुख उद्धव अयोध्या पहुंच रहे हैं। इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत फैजाबाद पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि वह मंगलवार को प्रवीण तोगड़िया से मुलाकात कर सकते हैं।

    ‘लखनऊ में बाबरी मस्जिद बनवाने जा रही सरकार’
    प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार लखनऊ में बाबरी मस्जिद बनवाने जा रही है। उनका राम मंदिर का वादा भी जुमला साबित हुआ।

    ‘बीजेपी को ही बना दिया कांग्रेस युक्त’
    तोगड़िया ने सीधे पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देते-देते बीजेपी को ही कांग्रेस युक्त बना दिया। कांग्रेस का कचरा, जिसे उनके यहां कोई नहीं पूछ रहा था उसे बीजेपी में लाकर बड़े पदों पर बैठा दिया। मूल भाजपाई बेचारा राम मंदिर का सपना देखते हुए अभी भी रो रहा है।’

    कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तनाव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाने में मेरी भूम‍िका रहेगी: शरद पवार
    Next Article महाराष्ट्र और दिल्ली देते हैं देश का आधा इनकम टैक्स
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version