Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ब्रह्मोस: ‘नेहा’, ‘पूजा’ से यूं जाल में फंसा साइंटिस्ट
    Top Story

    ब्रह्मोस: ‘नेहा’, ‘पूजा’ से यूं जाल में फंसा साइंटिस्ट

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 10, 2018Updated:October 10, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ : UP पुलिस का कहना है कि जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ब्रह्मोस इंजिनियर निशांत अग्रवाल फेसबुक पर नेहा शर्मा और पूजा रंजन नाम से चल रहे दो फर्जी अकाउंट के जरिए पाकिस्तान के संदिग्ध खुफिया सदस्यों से संपर्क में था। साथ ही अधिकारियों ने यह भी दावा किया है कि अग्रवाल बहुत संवेदनशील काम में लगे होने के बावजूद काफी लापरवाह था। इसके चलते वह पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी का आसान शिकार बन गया।

    यूपी एटीएस ने मंगलवार को नागपुर में जूनियर मैजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एस एम जोशी की अदालत में निशांत को पेश कर उसे लखनऊ ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगी। महाराष्ट्र एटीएस की ओर से पेश अतिरिक्त लोक अभियोजक एस जे बागडे ने कहा कि अदालत ने यूपी एटीएस के लिए तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की है।

    लापरवाही के चलते बना आसान शिकार
    यूपी एटीएस ने कोर्ट को बताया कि निशांत अग्रवाल बहुत संवेदनशील काम में लगे होने के बावजूद इंटरनेट इस्तेमाल करने को लेकर काफी लापरवाह था। इसके चलते वह पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी का आसान शिकार बना। एटीएस सूत्रों के मुताबिक निशांत सोशल मीडिया साइट लिंक्डइन के जरिए भी पाकिस्तानियों के संपर्क में था।

    इस्लामाबाद से चल रहा था FB अकाउंट
    यूपी पुलिस के मुताबिक पाक खुफिया एजेंसी द्वारा संचालित दोनों फर्जी फेसबुक अकाउंट्स में से नेहा ने खुद को लंदन बेस्ड बताया था जबकि रंजन ने कहा था कि वह अमेरिका के शिकागो में रहती है। हालांकि सच्चाई यह थी कि दोनों ही फर्जी नामों से अकाउंट इस्लामाबाद से संचालित किए जा रहे थे।

    पिता बोले, यकीन नहीं हो रहा
    उधर, निशांत के पिता प्रदीप अग्रवाल ने कहा है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनके बेटे ने ऐसा कुछ किया है। आशंका जताई जा रही है कि उसने इस जरिए से ही पाकिस्तान में सूचनाएं भेजी हैं। हालांकि अभी एटीएस के अधिकारी निशांत के घर और दफ्तर से बरामद डिजिटल साक्ष्यों की गहनता से पड़ताल कर इसकी पुष्टि में लगी है। एटीएस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी के निजी लैपटॉप में पीडीएफ फॉरमेट में विशेष फाइलें मिली हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि ये सब शीर्ष गोपनीय सूचनाएं हैं, जिन्हें अगर साझा किया जाए तो यह देश के लिए खतरा हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीजल की बढ़ती कीमतों से जनता बेहाल, नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम
    Next Article गुजरात से घर लौटे लोगों ने सुनाई आपबीती
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version