रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 149वीं जयंती के अवसर पर फेडरेशन आॅफ झारखंड चेंंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा राजधानी में काली मंदिर चौक के निकट महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक अनिश गुप्ता अपने बच्चों के साथ सम्मिलित हुए। चेंबर के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आज जब दुनिया आतंकवाद और दूसरी तरह की हिंसा का सामना कर रही है, वहीं गांधी जी का अहिंसा सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है।
वरीय पुलिस अधीक्षक अनिश गुप्ता ने इस अवसर पर शहर के सभी नागरिकों से शहर को स्वच्छ बनाये रखने और मिलकर रहने की अपील की। चेंबर अध्यक्ष दीपक कुमार मारू ने कि भारत को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को प्रेरणा का बड़ा स्त्रोत बनाया जाना सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि राजधानी का मुख्य मार्ग महात्मा गांधी के नाम पर है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे आज से इस सड़क को मेन रोड के नाम से नहीं बल्कि महात्मा गांधी मार्ग के नाम से संबोधित करें। इस अवसर पर चेंबर के महासचिव कुणाल अजमानी, सह सचिव प्रवीण जैन छाबड़ा, कोषाध्यक्ष राहुल मारू, कार्यकारिणी सदस्य मनीष सर्राफ, मुकेश अग्रवाल, विमल फोगला, सुमित जैन, विकास विजयवर्गीय, निखिल पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, आरके सरावगी, विष्णु बुधिया, विनय अग्रवाल, सदस्य सुरेश मल्होत्रा, मनोज बजाज, आनंद जालान, सुनिल बजाज, विनोद सोनी, अशोक गड़ोदिया, राजेंद्र प्रसाद, आरव बुधिया, मेन रोड दुकानदार सहयोग समिति के पदाधिकारी सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।
मौलिक अधिकार मंच ने गांधीजी एवं शास्त्र जी का किया नमन
रांची। मौलिक अधिकार मंच, झारखंड के द्वारा न्यू मधुकम, मंगल मार्केट परिसर में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती मनायी गयी। इसकी अध्यक्षता मंच के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने किया। संचालन महासिचव विक्रांत विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर अतिथियों में माटी कला बोर्ड के सदस्य नीरज प्रजापति, के अलावा विनोद कुमार शर्मा, मंटू गुप्ता, अजय सिंह, प्रकाश तिर्की, विरेंद्र गोप ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुमार सिन्हा, उदय कुमार, रमेश शर्मा, दीपक ताम्रकार, धर्मवीर शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, रामदयाल शर्मा, वीरेंद्र गोप, चंद्रर्मा शर्मा, गणेश राम ने भूमिका निभाई।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



