Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सांसद कड़िया मुंडा के आवास से जवानों का अपहरण, हथियार लूटने का आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    सांसद कड़िया मुंडा के आवास से जवानों का अपहरण, हथियार लूटने का आरोपी गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 10, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। सांसद कड़िया मुंडा के आवास की सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मियों के अपहरण और हथियार लूटे जाने का मुख्य आरोपी और विवादास्पद पत्थलगड़ी नेता करम सिंह मुंडा को पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि 26 जून को पत्थलगड़ी समर्थकों ने लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और सांसद कड़िया मुंडा के आवास की सुरक्षा में तैनात सुबोध कुजूर, विनोद केरकेट्टा, सियोन कुजूर और नागेंद्र कुमार सिंह का अपहरण कर लिया था और उनकी इंसास रायफल और मैगजीन लूट ली थी। पुलिस जब अपहृतों को छुडाने के लिए घाघरा गांव गयी, तो पत्थलगड़ी के स्वयंभू नेता प्रो युसूफ पूर्ति, जॉन जुनास तिड़ू और बलराम समद के नेतृत्व में हजारों ग्रामीण वहां जमा हो गये और पुलिस की कार्रवाई में बाधा डाली। उन्होंने अपहृत जवानों को छोड़ने से इनकार कर दिया और कहा कि वे भारत के संविधान को नहीं मानते। जब तक राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के जज या राज्यपाल वार्ता के लिए नहीं आयेंगे, तक तक पुलिसकर्मियों को नहीं छोड़ा जायेगा।

    दूसरे दिन 27 जून को पुलिस जब अपहृतों को छुड़ाने और लूटे गये हथियारों की बरामदगी के लिए घाघरा गांव पहुंची, तो प्रो पूर्ति के नेतृत्व में हजारों ग्रामीणों ने ईंट, पत्थर, टांगी, तीन-धनुष, गुलेल आदि से पुलिस पर हमला कर दिया। इससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने सभी अपहृतों को मुक्त करा लिया और लूटे गये हथियार भी बरामद कर लिये गये। घटना में शामिल पत्थलगड़ी नेता बलराम समद और जॉन जुनास तिड़ू को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि अपहृत जवानों द्वारा धारा 164 के तहत और पुलिस के समक्ष दिये गये बयान में बलराम और जॉन जुनास ने इस घटना में करम सिंह मुंडा के शामिल होने की बात कही गयी। सोमवार को तोरपा के पुलिस इंस्पेक्टर सरोज कुमार सिंह और और मुरहू के थाना प्रभारी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ जवानों के अपहरण हथियारों की लूट, पुलिस पर हमला, देशद्रोह सहित कई अन्य आरोपों को लेकर खूंटी थाने में मामले दर्ज हैं। खूंटी पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

    दो कुख्यात धराये : पुलिस और जनता के लिए सिरदर्द बनते जा रहे दो कुख्यात अपराधियों आनंद टोपनो और राजेंद्र महतो सहित छह अपराधियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये अपराधियों में माइकल धनवार, संजीत ओड़ेया और फुलेंद्र महतो शामिल हैं। उनके पास से एक कारबाइन, लूट की दो मोटरसाइकिल, जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किये गये हैं। इसके अलावा तोरपा थाना के कोचा करंजटोली से भी पुलिस ने उग्रवादी सुखु मुंडा को गिरफ्तार किया है। प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि खाद-बीज व्यवसायी शशि कुमार पांडेय की हत्या, लूटपाट और भाजपा नेता राजेंद्र महतो की दारला में हुई हत्या के नामदर्ज अभियुक्त आनंद टोपनो और राजेंद्र महतो अपने-अपने सहयोगियों के साथ पंचघाघ जंगल में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। एसपी के निर्देश पर छापामारी टीम का गठन किया गया, जिसमें मुरहू के थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता, एसआइ राजन कुमार और एएसआइ सुनील कुमार सिंह को शामिल किया गया। पुलिस ने छापामारी कर सभी पांच अपराधियों को दबोच लिया।

    भाजपा नेता राजेंद्र महतो सहित कई लोगों की कर दी थी हत्या: खूंटी एसपी ने बताया कि आनंद और राजेंद्र महतो ने दारला के भाजपा नेता राजेंद्र महतो की 29 अक्टूबर 2017 को गोली मार कर हत्या कर दी थी। मुरहू के खाद व्यवसायी शशि कुमार पांडेय की हत्या दोनों ने अन्य अपराधियों के साथ मिल कर छह जुलाई 2017 को कर दी थी। सोनपुरगढ़ तोरपा के हरिपाल सिंह की भी हत्या उन्होंने पीएलएफआइ के उग्रवादियो से साथ मिल कर की थी। इसके अलावा 17 जून 2008 को आनंद को जुरदाग जंगल से अवैध पिस्तौल, गोली और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। मुरहू के रहनेवाला अपराधी राजेंद्र महतो के खिलाफ भी तीन हत्याओं के अलावा पंचघाघ में दो मोटरसाइकिलों की लूट का मामला दर्ज है। माइकल धनवार पर भी भाजपा नेता राजेंद्र महतो की हत्या सहित अन्य दो मामले मुरहू थाने में दर्ज हैं। फुलेंद्र महतो ने भी सात दिसंबर 1013 को अशिषण सोय के दस्ते के साथ मिल कर पुलिस पर हमला किया था।
    करने मुरहू थाने में मामला दर्ज है। इधर, तपकारा थाना प्रभारी कं नेतृत्व में पुलिस ने कोचा करंजटोली गांव में छामापारी कर नईम खान की हत्या का नामदर्ज अभियुक्त सुखु मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। नईम पर आरोप है कि उसने पांच अक्ूबर 2013 को तपकारा बाजारटांड़ में बकरी की खरीद का चालान काट रहे नईम खान को गोली मार दी थी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी।

    आरोपी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम आवास का घेराव करने जा रहीं रसोइयों पर लाठीचार्ज
    Next Article MeToo: विकास बहल ने अनुराग कश्यप को भेजा नोटिस
    azad sipahi

      Related Posts

      हजारीबाग बैंक लूट कांड: यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपित गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद

      May 3, 2026

      पलामू में ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई बाइक, शादी से लौट रहे दो युवकों की मौत

      May 3, 2026

      लोगों में जागरूकता फैलाने न्यायाधीश उतरे सड़क पर

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बारिश और भूस्खलन से नेपाल के तीन राजमार्ग अवरुद्ध
      • इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 24 घंटे में किए 50 हमले, 41 की मौत, अभी भी मंडरा रहे ड्रोन
      • सीवान गोलीकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर
      • हजारीबाग बैंक लूट कांड: यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपित गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद
      • पलामू में ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई बाइक, शादी से लौट रहे दो युवकों की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version