गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के पचपडवा धंगरडीहा गांव निवासी मिथलेश पासवान की पत्नी शिला देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। मिथिलेश पासवान अपनी पत्नी के साथ सोनपुरवा में किराये के मकान में रहता था। वहीं पर फंदे से झूलता हुआ उसकी पत्नी शिला का शव पाया गया।
मृतका के मायके वालों ने मिथिलेश पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार शिला की शादी 2006 में हुई थी, बच्चा नहीं होने के कारण उसे बराबर पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता था,और बांझ होने का ताना भी दिया जाता था। अक्सर वह शिला को जान से मारने का धमकी भी देता था। पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version