Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हजारीबागः सीओ से मांगी 20 लाख की लेवी
    Breaking News

    हजारीबागः सीओ से मांगी 20 लाख की लेवी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 27, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बड़कागांव। झारखंड में सरकार और पुलिस नक्सलवाद के शीघ्र खात्मे का दावा कर रही है, लेकिन नक्सलियों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं। ताजा मामला हजारीबाग जिला के बड़कागांव का है। यहां प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने अंचल अधिकारी को धमकी भरा पत्र भेजकर उनसे 20 लाख रुपये की लेवी मांगी है। चिट्ठी गिरिडीह से भेजी गयी है। इसमें कहा गया है कि समय पर लेवी नहीं मिलने पर दिन-दहाड़े अंचल कार्यालय को ग्रेनेड लगाकर उड़ा देंगे और इसमें दर्जनों लोगों के चीथड़े उड़ जायेंगे। अंचल अधिकारी वैभव कुमार सिंह को धमकी देने के लिए गिरिडीह के बरमसिया के कांग्रेस कार्यकर्ता नरेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ छोटन के लेटरपैड का इस्तेमाल किया गया है। पैड पर घर का पता बरमसिया श्मशान रोड लिखा गया है।

    10 दिन में रुपये पहुंचाने का फरमान

    पत्र में अंचल अधिकारी को 10 दिन के अंदर 20 लाख रुपये पहुंचाने का फरमान दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि समय सीमा के भीतर रुपये नहीं पहुंचाने पर अंचल कार्यालय को ग्रेनेड से उड़ा दिया जायेगा। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों के चीथड़े उड़ जायेंगे। इसकी जिम्मेवारी प्रत्यक्ष और परोक्ष दोनों ही रूप से अंचल अधिकारी की होगी।

    पत्र में कई लोगों के हस्ताक्षर

    अंजनी कुमार सिन्हा उर्फ मंटू के हस्ताक्षर से 20 अक्तूबर, 2018 को जारी भाकपा माओवादी की चिट्ठी में कई अन्य लोगों ने भी हस्ताक्षर किये हैं। इसमें कहा गया है कि संगठन की ओर से गिरिडीह के एसपी को हर महीने एक निश्चित रकम पहुंचायी जाती है। झारखंड के पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय की भी निजी सेवा की जाती है। इसलिए पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ेगी। अंचल अधिकारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को चिट्ठी आयी थी। शुक्रवार को उन्होंने काम करने के दौरान चिट्ठी देखी। उन्होंने चिट्ठी बड़कागांव थाना भेज दी है।  कहा कि मामले की जानकारी जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को भी दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले बड़कागांव के बीडियो एवं अंचल अधिकारी को इसी तरह से भाकपा माओवादियों ने डाक से धमकी भरी एक चिट्ठी भेजी थी।

    चिट्ठी भेजनेवालों में इनके हैं नाम

    भाकपा माओवादी संगठन झारखंड के अंजनी कुमार सिंहा (पत्रकार)

    नरेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ छोटन

    रवींद्र वर्मा उर्फ कारू

    पता: बरमसिया, श्मशान रोड, गिरिडीह

    सीओ से मांगी 20 लाख की लेवी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबवासीर में फायदेमंद है जिमीकंद, जानिए इसके फायदे
    Next Article दिल्ली: पेट्रोल 0.40 और डीजल 0.35 पैसे/प्रति लीटर सस्ता हुआ
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा की दी सभी को बधाई

      June 27, 2025

      झारखंड के सभी जिलों में एक जुलाई तक बारिश की संभावना

      June 27, 2025

      भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • न्यूजीलैंड ने ट्राई-सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा की, मिल्ने और हेनरी की वापसी
      • ट्रैविस हेड की जुझारू पारी से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जगाईं उम्मीदें
      • तेहरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए वाशिंगटन ने कूटनीतिक प्रयास तेज किए
      • नेपाल के प्रधानमंत्री ओली स्पेन और विदेशमंत्री आरजू इटली के भ्रमण पर रहेंगे
      • अमेरिकी टीवी पत्रकार बिल मोयर्स का 91 वर्ष की आयु में निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version