रांची। भगवान बिरसा मुंडा की पड़पोती असरीता टूटी का निधन हो गया। असरीता कुछ दिनों पहले एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई थी। हादसे के बाद बइलाज के लिए उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना के बाद असरीता कोमा में चली गई थी।

11 अक्टूबर को हुआ था हादसा
असरीता क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा विभाग की सहायक अध्यापिका थी। 11 अक्टूबर को असरीता शाम छह बजे हिंदी विभाग के डीन के ऑफिस से होते हुए अपने आवास जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। यहां से बेहतर इलाज के लिए असरीता को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। असरीता इंडियन महिला हॉकी टीम की पहली आदिवासी कोच भी रही थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version