Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुजरात से घर लौटे लोगों ने सुनाई आपबीती
    Breaking News

    गुजरात से घर लौटे लोगों ने सुनाई आपबीती

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 10, 2018Updated:October 10, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर सोमवार आधी रात के बाद साबरमती एक्सप्रेस पहुंची तो ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। इनमें कुछ शख्स ऐसे भी थे, जिन्हें नींद छूकर भी नहीं निकली। राजकुमार निषाद भी उनमें से एक थे। पूरे रास्ते उन्हें गुजरात में बिताया पिछले कुछ दिनों का वक्त याद आ रहा था। जनरल कंपार्टमेंट की जमीन पर बैठे राजकुमार कह रहे थे, ‘बिना किसी गलती के सजा दी गई।’

    पहले बच्चों को स्कूल जाने से रोका फिर…
    आपबीती सुनाते हुए निषाद ने बताया, ‘मैं अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ वडोदरा में रहता था। हमले शुरू होने के बाद लोगों की भीड़ सड़कों और गलियों में यूपी-बिहार के लोगों को ढूंढती हुई घूमने लगी। पहले मैंने अपने बच्चों को स्कूल जाने से रोका। शनिवार को हमारे फैक्ट्री इंचार्ज ने भी साफ कह दिया कि माइग्रेंट वर्कर्स को चले जाना चाहिए और स्थिति के सामान्य होने का इंतजार करना चाहिए। मैं घर वापस आया, सामान बांधा और भाग लिया।’ दूसरे यात्रियों की कहानियां भी उन्हीं के जैसी थीं।

    लगातार वापस आ रहे हैं यूपी, बिहार के लोग
    14 महीने की मासूम से रेप के विरोध में प्रदर्शन हिंसक होने के बाद उत्तर भारतीय राज्यों खासतौर से मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग बसों, ट्रकों, ट्रेनों, जैसे हो पा रहा है, वैसे गुजरात छोड़ रहे हैं। आपको बता दें कि 28 सितंबर को घटी इस घटना का आरोपी बिहार का एक युवक है। दावा किया गया है कि अहमदाबाद, वडोदरा, हिम्मतनगर, मेहसाणा, आणंद, साणंद और पांचमहाल से करीब 50,000 लोग निकल चुके हैं।

    पुलिस ने भी दी भागने की सलाह
    स्थिति की गंभीरता बयां करते हुए 19 साल के सोनू कुमार बताते हैं कि पुलिस भी मजदूरों को घर वापस जाने की सलाह देने लगी थी। सोनू का कहना है कि जिनका काम हमें बचाना है, वही भागने की सलाह दें तो यह कितनी निराशाजनक बात है। इससे डर और भी बढ़ जाता है। उधर, बिहार के खगड़िया जानेवाले सुरेश साहनी बताते हैं कि उन्होंने नवंबर में छठ पर घर जाने के लिए ट्रेन के टिकट बुक किए थे लेकिन अब घर जाने में कोई खुशी नहीं रही। वह बताते हैं कि उनकी कोई नौकरी नहीं है, कोई वेतन नहीं। वह पटना के लिए पहली ट्रेन पकड़कर वापस आ गए हैं।

    ‘कभी नहीं लगा इतना डर…’
    वापस आने वाले कई लोगों में से कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें सिर्फ डराया-धमकाया नहीं गया बल्कि पीटा भी गया। मोहम्मद करीम ने बताया कि भीड़ से पीटे जाने के बाद उनका शरीर अभी तक दुख रहा है। वह कहते हैं कि उन्हें इतना डर कभी नहीं लगा। उन्होंने बताया, ‘शनिवार को जब मेहसाणा में फैक्ट्री से वापस आ रहा था, भीड़ ने मुझे घेर लिया और मुझसे मेरे गांव और भाषा के बारे में पूछने लगे। जब मैंने उन्हें बताया कि मैं बिहार से हूं, तो वे मुझे मारने लगे और मुझे 12 अक्टूबर से पहले गुजरात छोड़ देने के लिए कहा।’

    UP CM ने कहा था, नहीं हो रहा पलायन
    गुजरात से पूर्व चंपारण के करीब 1500 लोग बिहार वापस आ गए हैं। कई लोगों को अब भी उम्मीद है कि वे वापस गुजरात जाएंगे लेकिन लालमुनि देवी फैसला नहीं कर सकी हैं। वह कहती हैं, ‘बड़ा जुलुम होत बा, सब सामान लूट लेलक (हम लोगों पर बहुत जुल्म हुआ, सब सामान लूट लिए)। आपको बता दें कि सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था, ‘गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने मुझे स्पष्ट तौर पर बताया कि पिछले तीन दिनों में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। गुजरात के विकास से लोग ईर्ष्या करते हैं, इसी वजह से अफवाहें फैला रहे हैं। इस पर गुजरात सरकार की ओर से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।’

    सुनया अपना दुःख
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्रह्मोस: ‘नेहा’, ‘पूजा’ से यूं जाल में फंसा साइंटिस्ट
    Next Article दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत के घर IT के छापे
    azad sipahi

      Related Posts

      देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

      May 3, 2026

      राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी

      May 3, 2026

      पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
      • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
      • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
      • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
      • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version