Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा: सीएम
    Top Story

    राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा: सीएम

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 8, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राम मंदिर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बड़ा बयान दिया है। कहा है कि अयोध्या के मुस्लिम भी चाहते हैं कि वहां राम मंदिर बने। सवालिया लहजे में कहा कि राम मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। राम सिर्फ हिंदुओं के भगवान नहीं है, वह मानव जाति के भगवान हैं। कहा कि पूरा भरोसा है कि राम मंदिर अयोध्या में बनेगा, भगवान राम चुनावी मुद्दा नहीं, आस्था के प्रतीक हैं।

    सीएम ने कहा कि मेरी खुशी तब होगी, जब झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता के चेहरे पर खुशी होगी। खुशी है कि झारखंड सरकार पर साढ़े तीन साल में भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। प्रधानमंत्री का सपना है कि देश में महिलाओं का विकास हो। महिलाओं के आर्थिक उन्नयन के लिए राज्य सरकार 50 लाख तक की संपत्ति की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर मात्र एक रुपये में कर रही है। पिछले एक वर्ष में लगभग एक लाख से अधिक महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री हुई है। सीएम सोमवार को होटल बीएनआर चाणक्या में एक निजी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    सीएम ने कहा कि सरकार की सोच है कि हर एक व्यक्ति का विकास हो। झारखंड ने एक दिन में 27 हजार लोगों को रोजगार देने का रिकार्ड बनाया है। उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि झारखंड में पांच नये मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई है। प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर राज्यों के विकास पर ध्यान दे रहे हैं। झारखंड के लिए नक्सलवाद बड़ी समस्या थी, लेकिन इस पर रोक लगायी गयी है। नक्सलवाद विकास को रोके हुए था। सरकार ने गांवों को नक्सलियों के प्रभाव से मुक्त कराया है।

    दिसंबर तक शत-प्रतिशत ओडीएफ : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में स्वच्छ भारत मिशन अभियान साकार होता दिख रहा है। पूरा राज्य 99 प्रतिशत ओडीएफ हो चुका है। दिसंबर 2018 तक झारखंड शत-प्रतिशत ओडीएफ हो जायेगा।

    स्थानीय नीति से खुले रोजगार के द्वार : सीएम ने कहा कि स्थानीय नीति लागू होने के बाद झारखंड के युवाओं को सरकारी नौकरी में शत-प्रतिशत जगह मिली है। नीति लागू होने के बाद एक लाख नियुक्ति में 95 प्रतिशत स्थानीय को नौकरी मिली है।

    पूर्वोत्तर राज्यों में सांस्कृतिक पर्यटन की असीम संभावना
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में सांस्कृतिक पर्यटन के विकास की विशेष संभावना है। इस क्षेत्र के विकास के बिना भारत का विकास अधूरा है। साहेबगंज में फोरलेन गंगा पुल के निर्माण से झारखंड पूर्वोत्तर राज्यों के साथ म्यंमार तक जुड़ जायेगा और पूर्वी भारत के विकास का नया दौर शुरू होगा।

    अब भ्रष्टाचार नहीं, विकास है झारखंड की पहचान
    मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 सालों की राजनीतिक अस्थिरता के बाद एक स्थिर और बहुमत की सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन की शुरुआत की है। कभी झारखंड की पहचान भ्रष्टाचार से थी, आज स्थिति बदल गयी है। सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति रही है। आज देश-दुनिया में झारखंड के विकास की बात होती है। आज झारखंड विकास दर में देश का दूसरा राज्य है। झारखंड को विकास कार्यों के लिए पुरस्कार मिल रहे हैं।

    एक साल में 24 घंटे निर्बाध बिजली
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयले का अकूत भंडार होते हुए भी झारखंड में बिजली की समस्या रही है। इसका कारण रहा है आधारभूत संरचना का नहीं होना। 118 ग्रिड की जरूरत है, उसकी तुलना में केवल 38 ग्रिड ही हैं। वर्तमान सरकार ने 80 ग्रिड सबस्टेशन बनाने पर कार्य प्रारंभ किया है। आने वाले एक वर्ष में सारे ग्रिड बन कर तैयार हो जायेंगे। इसके बाद 24 घंटे निर्बाध बिजली मिल सकेगी।

    खनन क्षेत्र में शुद्ध पेयजल का लक्ष्य
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के खनन क्षेत्रों में दूषित पेयजल बड़ी समस्या रही है। प्रधानमंत्री ने ड्रिस्ट्रिक माइनिंग फंड के तहत प्राप्त रॉयल्टी की 30 प्रतिशत राशि उस क्षेत्र पर खर्च करने का अवसर दिया है। सरकार उस राशि को शत-प्रतिशत व्यय कर पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम कर रही है।

    राम मंदिर अयोध्या में बनेग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: सर्राफा कारोबारी से 25 लाख के जेवरात की लूट
    Next Article मौसम विभाग: पश्चिम बंगाल से बिहार तक भारी बारिश की अशंका
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version