रांची। राजधानी स्थित मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार रात आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे। यहां उन्होंने तीर चलाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला दहन किया। इससे पहले उन्होंने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सीपी सिंह भी उनके साथ रहे। दशहरा और विजयादशमी पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। रांची के मोहराबादी मैदान में रावण दहन कर प्रभु श्री राम से राज्य की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। आज के दिन प्रण लें कि हम सत्य और न्याय के मार्ग पर चलेंगे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दशहरा और विजयादशमी पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने रांची के मोरहाबादी मैदान में रावण दहन कर श्रीराम से राज्य की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। आज के दिन प्रण लें कि हम सत्य और न्याय के मार्ग पर चलेंगे।

आयोजित हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम
रावण दहन कार्यक्रम से पहले मोरहाबादी मैदान में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मैदान में मौजूद भीड़ की सुरक्षा के तमाम इंतजाम किये गये थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version