Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विकास विरोधी ताकतों को होटवार जेल भेजेंगे
    Top Story

    विकास विरोधी ताकतों को होटवार जेल भेजेंगे

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 31, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आफताब / विकास
    घाघरा (गुमला)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि विकास विरोधी ताकतों को सरकार सीधे होटवार जेल भेजेगी। विपक्ष ने वोट बैंक की राजनीति कर झारखंड में 14 साल तक आदिवासियों को छलने का ही काम किया है। अनाथों का नाथ रघुवर दास है। मेरे शासनकाल में कोई भी अपने को असहाय असुरक्षित महसूस न करें। गांव की बेटियां रोजगार की तलाश में पलायन न करें। सीधे डीसी कार्यालय में आवेदन दें। उन्हें सरकार गारमेंट के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करायेगी। सभी बालिकाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित कर सीधे रोजगार से जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को गुमला के घाघरा प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बदरी परिसर में आयोजित कार्तिक उरांव स्मृति जतरा सह खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के मौके पर ये बातें कहीं।

    लालच देकर धर्मांतरण करानेवालों पर सीधी कार्रवाई करेगी सरकार
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार आदिवासियों का विकास कर कार्तिक उरांव के सपने को साकार करने में जुटी है। कार्तिक उरांवजी का सपना था कि धर्मांतरण का कानून बने। मैंने सरकार बनने के साथ ही इस पर पहल करते हुए धर्मांतरण का कानून बनाया। गांव के गरीब आदिवासी की पहचान उसकी संस्कृति एवं सभ्यता है। इसे आप लोगों को संजोये के रखने की जरूरत है। इसके लिए कार्तिक उरांव हमेशा प्रयासरत रहे। लोभ लालच में आकर धर्मांतरण न करें। लालच देकर धर्मांतरण करानेवाले लोगों को पर सीधी कार्रवाई सरकार करेगी।

    किसानों का विकास कर रही सरकार
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विकास की योजनाओं और पशुपालन के साथ जुड़ कर किसान लाभान्वित हो रहे हैं। किसानों की आय दुगनी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लायी गयी है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ को आगे बढ़ा के लिए सरकार प्रत्येक बेटी के जन्म से लेकर शिक्षा और शादी तक 70,000 रुपये दे रही है। एक बेटी शिक्षित होने से दो परिवार शिक्षित होते हैं। शिक्षा ही विकास की पहली कूंजी है।

    डबल इंजन की सरकार में आदिवासियों का हो रहा विकास
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासियों के विकास के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है। 67 वर्ष के कांग्रेस के शासनकाल में गरीब आदिवासियों का विकास नहीं हो सका। डबल इंजन की सरकार आने से आदिवासियों का विकास हो रहा है। नारी उत्थान के लिए सरकार गांव-गांव में सखी मंडल का गठन कर सीधे महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। झारखंड की पहचान गीत-नृत्य-संगीत है, जिसमें मांदर की थाप हमारी पहचान है। हमें हमारी संस्कृति एवं परंपरा को अक्षुण्ण बनाये रखना है।

    Anti-development forces will be sent to Hotwar jail
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्थानीय निकाय कर्मियों को मिलेगा सातवां वेतनमान
    Next Article अलग केंद्र शासित प्रदेश बने JK और लद्दाख
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version