Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वोट बैंक की राजनीति कर रही भाजपा: बाबूलाल
    Top Story

    वोट बैंक की राजनीति कर रही भाजपा: बाबूलाल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 17, 2019Updated:October 17, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चास। झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। जनता से सहयोग मांगने के लिए जनादेश यात्रा पर निकले हैं। यदि जनता का सहयोग और आशीर्वाद रहा, तो झारखंड को नये सिरे से शिक्षित, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबी बनायेंगे। बाबूलाल मरांडी चंदनकियारी के हटिया मैदान में आयोजित जनादेश यात्रा कार्यक्रम में बुधवार को बोल रहे थे।
    बाबूलाल ने कहा कि झारखंड में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। आये दिन चोरी, डकैती एवं हत्याएं हो रही हैं। बेटियां असुरक्षित हैं। तमाम घटनाएं डवल इंजन की सरकार के कार्यकाल में हो रही हैं। कहा कि झारखंड मॉब लिंचिंग को लेकर बदनाम हो रहा है। मेरे कार्यकाल में किसी की भूख से मौत होने पर संबंधित बीडीओ दोषी होते थे। अब पदाधिकारी गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं। इस सरकार को किसानों की चिंता नहीं हैं। केवल वोट बैंक को मजबूत बनाने के लिए किसान भाइयों को आशीर्वाद योजना के नाम पर बरगलाया जा रहा है। सरकार चंद्रमा एवं मंगल ग्रह पर जाने की बात कह रही है, लेकिन हमारे यहां के लोग भूखे-प्यासे सोने को मजबूर हैं। कहा कि यदि मेरी सरकार बनती हैं, तो पांच साल में हर खेत मे पानी, सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति, प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीट, टेट पास पारा शिक्षकों को सीधी नियुक्ति, सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए आधी सीटों पर आरक्षण मिलेगा।
    जगह-जगह गर्मजोशी के साथ स्वागत
    बोकारो से चंदनकियारी सभास्थल तक आने के क्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा बाबूलाल मरांडी का जगह-जगह स्वागत किया गया। मामरकुदर में केंद्रीय समिति सदस्य कुमार राजेश की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने, रामडीह मोड़ में चंदनकियारी विधानसभा प्रभारी जगन्नाथ रजवार की अगुवाई में माला पहनाकर एवं नारा लगाकर स्वागत किया। वही मंच में दलित मोर्चा के जिला महासचिव बलराम बाउरी तथा रोहित दास ने पगड़ी पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने किया।

    झाविमो की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
    बरकट्ठा। बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय मैदान में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी जनादेश यात्रा को लेकर बुधवार दोपहर को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में सिर्फ झूठ बोलने का काम हुआ है। आज सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। झाविमो की सरकार बनने पर पारा शिक्षकों को स्थायी किया जायेगा। सरकार महंगी बिजली खरीद कर झारखंड में बेच रही है। यहां के सैकड़ों कारखाने बंद हो गये। हमारा सपना है कि झारखंड एक शिक्षित एवं स्वस्थ राज्य बनें। आज भय और डर का माहौल है। महिलाएं बच्चों को लेकर बाहर नहीं जाना चाहती। उन्होंने कहा कि हाथी कभी उड़ता नहीं। वे जहां जाते हैं वहां फसल और घरों को नष्ट कर देते हैं। रघुवर दास तो हाथी उड़ाने में लगे हैं। केंद्रीय महासचिव सुरेश साव ने कहा कि राज्य अपना है। कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव विनोद शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुन्ना मल्लिक, केंद्रीय सदस्य केदार साव, मो कलीम खान, जयदेव चौधरी, रमेशचंद्र यादव, बटेश्वर मेहता पूर्व मुखिया इंद्रदेव प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों लोग झाविमो में शामिल हुए।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर कोडरमा जिला अध्यक्ष वेदू साव, चंद्रनाथ पटेल, जिप सदस्य मीना देवी, प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर साव, चलकुशा प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी, इन्द्रदेव प्रसाद,प्रमिला वर्णवाल, दुर्गा प्रसाद चौधरी, संजय कुमार साव, बसंत पांडेय,मिडिया प्रभारी पंकज मधेशिया, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष प्रभात गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद प्रसाद, रामशरण यादव, शंभु कुमार साव, सहदेव भवानी, अशोक यादव, रमेश हेमब्रम, सच्चिदानंद यादव समेत बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    संभावित उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन किया
    बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय में जनादेश यात्रा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे। इस दौरान बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से झाविमो के संभावित उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन किया। सलैया पंचायत के पूर्व मुखिया इंद्रदेव प्रसाद 500 मोटरसाइकिल सवारों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के आशीर्वाद से इस विधानसभा में विकास करना चाहता हूं। वहीं, टिकट की दौड़ में केदार साव एवं प्रमिला वर्णवाल भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वे भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे।

    BJP doing vote bank politics: Babulal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखूंटी क्यों बना है देशतोड़क ताकतों का सॉफ्ट टारगेट
    Next Article सोरेन परिवार में सीटों को लेकर मनमुटाव
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026

      डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

      July 17, 2026

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version