Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी भ्रष्टाचार की जननी : रघुवर
    Top Story

    कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी भ्रष्टाचार की जननी : रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 15, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ज्योतिष पंडा/अनिल वर्णवाल
    टाटीझरिया/बरकट्ठा। सीएम रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो, आरजेडी और अन्य झारखंड नामधारी पार्टियों ने राज्य में गठबंधन की राजनीति कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर संसाधनों को लूटा। आदिवासियों को विकास की दौड़ में पीछे रख कर समस्याओं को बढ़ा दिया। राज्य गठन के बाद कांग्रेस ने कभी भी स्थिर सरकार रहने नहीं दिया। सत्ता पर काबिज कांग्रेस और जेएमएम के लोगों ने झारखंड वासियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की ओर ध्यान नहीं दिया, जिसका परिणाम है कि समस्याएं और भी जटिल हो गयीं। 2014 के बाद आपने झारखंड में एक स्थिर और मजबूत सरकार दी। आपके जनादेश के बाद वर्तमान सरकार ने झारखंड के विकास को और यहां के लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भरपूर प्रयास किया। उन्हीं प्रयासों को बताने आपके समक्ष मुख्य सेवक आया है। क्योंकि आप ही हमारे मालिक हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत उत्तरी छोटानागपुर के हजारीबाग, झूमरा, बरकट्ठा में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।

    वंशवाद की राजनीति को आपने नकारा, आपको नमन
    सीएम ने कहा कि देश की जनता ने वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले कांग्रेस को नकार कर देश का नेतृत्व एक गरीब परिवार के व्यक्ति को दिया और उन्हें प्रधानमंत्री बनाया। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी देश की अन्य पार्टियों ने ठगबंधन बनाकर भ्रमित करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन विकास की राजनीति करने वाली भाजपा को 2014 से भी प्रचंड बहुमत 2019 में मिला।

    मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है लक्ष्य
    सीएम रघुवर दास ने कहा कि 2014 के पूर्व जटिल हो चुकी झारखंड की समस्याओं को दूर करने का सरकार ने प्रयास किया है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के शासनकाल में राज्य के 30 लाख घर बिजली से वंचित थे। पांच वर्ष में 30 लाख घरों तक बिजली पहुंचायी गयी। हजारीबाग समेत पूरे झारखंड में सड़कों का जाल बिछा, महिलाओं को धुआं से मुक्ति देने के लिए उज्ज्वला योजना से आच्छादित किया गया। राज्य के 40 लाख परिवार योजना का लाभ ले चुके हैं। तीन लाख अन्य परिवारों को भी योजना से जल्द जोड़ा जायेगा।
    कहा कि यहां की जनता को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने 400 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान कर आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा है। राज्य के 2 करोड़ 85 लाख परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं। कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से अब तक 26 लाख किसान लाभान्वित हो चुके हैं। किसानों को योजना की पहली किस्त मिल चुकी है। दूसरी किस्त दीपावली से पूर्व किसानों को देंगे। इस तरह हर क्षेत्र में हमने कार्य करने का प्रयास किया है, ताकि राज्य की जनता लाभान्वित हो सके।

    Congress JMM RJD the mother of corruption: Raghuvar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो व्यवसायी भाइयों को दिनदहाड़े मारी गोली
    Next Article पुलवामा जैसे हमले की फिराक में आतंकी, अलर्ट
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मंईयां सम्मान योजना में बड़ा खुलासा! 4068 अपात्र लाभुकों से होगी राशि की वसूली, कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी

      June 15, 2026

      सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम

      June 15, 2026

      महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

      June 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मंईयां सम्मान योजना में बड़ा खुलासा! 4068 अपात्र लाभुकों से होगी राशि की वसूली, कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
      • ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत
      • सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम
      • टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप
      • महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version