Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हेमंत क्या जानें गरीबी : रघुवर
    Top Story

    सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हेमंत क्या जानें गरीबी : रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 4, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलेबिरा। सीएम रघुवर दास ने हेमंत सोरेन पर फिर जम कर प्रहार किया। कहा कि सोने के चम्मच से दूध पीने वाले नेता प्रतिपक्ष क्या जानें गरीबी क्या होती है। आदिवासियों की पीड़ा क्या है। वंशवाद की राजनीति करने वाली कांग्रेस और झामुमो को गरीबी दूर करने से कोई सरोकार कभी नहीं रहा। झारखंड की पहचान भ्रष्टाचार के रूप में बनाने वाली कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा से आप पूछें सिमडेगा-कोलेबिरा में गरीबी क्यों है। आपने वर्ष 2014 में एक गरीब को देश का प्रधानमंत्री बनाया, वह वंशवाद की राजनीति से निकल कर नहीं आया है। उसने गरीबी को जिया है। यही वजह है कि सरकार की सभी योजनाएं गांव, गरीब और किसान को केंद्रित कर बनायी गयी हैं।
    डबल इंजन की सरकार का मिल रहा है फायदा
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का फायदा यहां के लोगों को मिल रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर के साथ-साथ दूसरी रिफिल भी नि:शुल्क दी जा रही है। ऐसा करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य है। किसानों की समृद्धि के लिए केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि योजना एवं राज्य सरकार मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से किसानों को लाभान्वित कर रही है। इन दोनों योजनाओं के तहत राज्य के 35 लाख किसानों को न्यूनतम 11 हजार और अधिकतम 31 हजार रुपये का लाभ दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के लोगों का पांच लाख का बीमा सुनिश्चित किया गया, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।
    गरीबी दूर करने में शिक्षा सहायक
    सीएम रघुवर दास ने कहा कि गरीबी दूर करने के लिए सिमडेगा समेत पूरे झारखंड के प्रत्येक घर के प्रत्येक सदस्य को शिक्षा ग्रहण करनी होगी। माता-पिता अपने बच्चों को अवश्य शिक्षा से आच्छादित करें। यह बच्चों में जागरूकता का संचार करेगा। माता-पिता बच्चियों की शिक्षा पर भी ध्यान दें। सरकार बच्चियों के लिए सुकन्या योजना चला रही है। योजना के माध्यम में बच्ची की पढ़ाई से विदाई तक सरकार 70 हजार रुपये खर्च कर रही है।

    उग्रवादियों को पाताल से ढूंढ़ कर मारेंगे : सीएम

    गुमला। सीएम रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल का आंकलन पांच वर्ष के भाजपा के शासनकाल से करें। वर्तमान सरकार ने घर-घर बिजली, घर-घर एलपीजी, स्वास्थ्य की सुविधाएं, सड़क, मुफ्त आवास समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। सिमडेगा में गरीबी है, विकास से यह अछूता है। यही वजह रही कि वर्तमान सरकार ने अतरिक्त बजट का प्रवधान करते हुए सिमडेगा के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये दिये। अब भी कुछ काम अधूरे रह गये हैं, जिन्हें हमें आपके सर्वांगीण विकास के लिए करना है। इसलिए आप फिर से हमें आशीर्वाद दें और झारखंड के विकास को गतिमान रखें। यही कार्य अगर 60 साल सत्ता में रहने वाली कांग्रेस और झारखंड नामधारी पार्टियां करतीं, तो सिमडेगा समेत पूरे राज्य की स्थिति कुछ और होती। इन पार्टियों ने सिर्फ और सिर्फ आदिवासियों के नाम पर गरीबों के नाम पर राजनीति कर अपना स्वार्थ साधा। आपने एक मजदूर को राज्य का मुखिया बनाया। तब से लेकर अब तक यह मजदूर राज्य की जनता के कल्याण में जुटा है। बस उन कार्यों का लेखा-जोखा आपके समक्ष रखने आया हूं, क्योंकि लोकतंत्र में आप ही सर्वोपरि हैं। सीएम जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में बसिया में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
    सीएम रघुवर दास ने कहा कि सिमडेगा में राष्ट्रविरोधी शक्तियां सक्रिय हैं। ये शक्तियां नहीं चाहती कि आदिवासियों का विकास हो। इनका काम आपको गुमराह करना है। ये कहते हैं भाजपा की सरकार आपकी जमीन छीन लेगी। लेकिन पांच वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान सरकार ने किसी की जमीन नहीं छीनी। हम तो विकास के पक्षधर हैं और रहेंगे।
    सीएम रघुवर दास ने कहा कि सिमडेगा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में अंतिम सांस ले रहे उग्रवादियों आत्मसमर्पण करो। सरकार आपको समय दे रही है। मुख्यधारा से जुड़ जाओ। नहीं तो पाताल से भी ढूंढ़ कर मारेंगे। हमें भयमुक्त झारखंड बनाना है। इस कार्य में जो बाधक होगा, उससे सख्ती से निबटा जायेगा। उग्रवादी राज्य के विकास कार्य के बाधक हैं। वर्तमान सरकार ने पांच वर्ष के कार्यकाल में उग्रवादियों की कमर को तोड़ा है, इस बात का अनुमान आपको भी होगा।

    Hemant born with a spoon of gold learn what poverty is: Raghuvar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनता खोज रही है बेहतर विकल्प : बाबूलाल
    Next Article फ्रांसः पुलिस मुख्यालय में हमला, चार की मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

      July 11, 2026

      पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी

      July 11, 2026

      रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चक्रधरपुर मंडल से पुरी के लिए चलेंगी विशेष ट्रेन

      July 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
      • पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी
      • कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना
      • भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की रही थी महत्वपूर्ण भूमिकाः जयराम रमेश
      • नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत महेन्द्रगिरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version