Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जनता खोज रही है बेहतर विकल्प : बाबूलाल
    Top Story

    जनता खोज रही है बेहतर विकल्प : बाबूलाल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झाविमो के केंद्रीय कार्यालय डिबडीह में गुरुवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव कौशल किशोर महली सैकड़ों समर्थकों के साथ झाविमो में शामिल हुए। बाबूलाल मरांडी पर आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी का दामन थामा।
    मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने सभी नये सदस्यों को फूल-माला एवं पट्टा पहना कर स्वागत किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2019 परिवर्तन का वर्ष है। झारखंड की जनता परिवर्तन के लिए व्याकुल है। चाहे लॉ एंड आॅर्डर का मामला हो या डेवलपमेंट का, हर मोर्चे पर सरकार फेल साबित हुई है। राज्य में बिजली की हालत खराब है। यह सरकार अपनी विफलता को स्वीकार भी नही करना चाहती। इनके द्वारा बनाये गये पुल-पुलिये पखवाड़े भर में बह जा रहे हैं, जो सरकार अपनी गलती का दोष दूसरों पर मढ़ती हो, उस सरकार से जिम्मेवारी की उम्मीद नहीं की जा सकती है। राज्य की सरकार से जनता ऊब चुकी है। आसन्न विधानसभा चुनाव में जनता बेहतर विकल्प चाहती है। श्री मरांडी ने कहा कि इस राज्य को बेहतर विकल्प सिर्फ झाविमो ही दे सकता है। राज्य की जनता पिछले 13 वर्षों से झाविमो को संघर्ष के रास्ते पर टेस्ट ले रही थी, अब झाविमो का वनवास खत्म होने वाला है। आने वाला दिन झाविमो का होगा।
    उन्होंने कहा कि गरीबी, अशिक्षा एवं भुखमरी से झाविमो ही निजात दिला सकता है। उन्होंने नये साथियों से रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बूथ स्तर पर घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को बताने का आह्वान किया। समारोह को केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, सुनील गुप्ता, जीतेंद्र वर्मा, कौशल किशोर महली, नजीबुल्लाह खान, मंतोष सिंह, मुन्ना बड़ाइक सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। समारोह में जीतेंद्र वर्मा, राम मनोज साहू, शिव संकर साहू, जीवेश सिंह सोलंकी, पीयूष आनंद एवं बब्लू महतो समेत अन्य उपस्थित थे।
    महली के साथ सदस्य्ता ग्रहण करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता सबिता कुजूर, राजेश कच्छप, एस आर मिंज, सामीयुल तिर्की, समी मिंज, सुरेस महली, प्रवीण टोप्पो, नीरज महली, सन्नी मुंडा के साथ- साथ चतरा विधानसभा के सुनील कुमार सुमन एवं प्रकाश कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने पार्टी का दामन थामा।

    Public is finding better option: Babulal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रकाश के आने से लातेहार के कई नेताओं के सामने अंधेरा
    Next Article सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हेमंत क्या जानें गरीबी : रघुवर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

      July 11, 2026

      पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी

      July 11, 2026

      रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चक्रधरपुर मंडल से पुरी के लिए चलेंगी विशेष ट्रेन

      July 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
      • पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी
      • कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना
      • भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की रही थी महत्वपूर्ण भूमिकाः जयराम रमेश
      • नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत महेन्द्रगिरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version