Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झामुमो ने दो करोड़ में बेच दी झारखंड की अस्मिता
    Top Story

    झामुमो ने दो करोड़ में बेच दी झारखंड की अस्मिता

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 14, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चक्रधरपुर। जोहार जन आशीर्वाद योजना के तीसरे दिन भी विपक्षी दल मुख्यमंत्री रघुवर दास के निशाने पर रहे। कोल्हान में चक्रधरपुर, सोनुवा, जेनबेड़ा और बैधमारा में रविवार को जन सभाओं में उन्होंने कहा कि झामुमो सांसदों ने झारखंड की अस्मिता को दो करोड़ रुपये में कांग्रेस के हाथों बेच दिया। झारखंड 1993 में ही अलग राज्य बन जाता, लेकिन इनकी नीयत साफ नहीं थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसदों ने ऐसा नहीं किया और सांसद रिश्वत कांड देश के सामने आया। कांग्रेस और झामुमो की दोस्ती पुरानी है, क्योंकि उनका उद्देश्य एक ही है झारखंड को लूटना।
    कोल्हान की गरीबी देख पीड़ा होती है
    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कोल्हान की गरीबी देखकर पीड़ा होती है। आजादी और अलग राज्य गठन के बाद इन्हें क्या मिला। आदिवासियों के नाम पर राजनीति करने वाले झामुमो के लोग खुद तो अमीर हुए, लेकिन जिनके नाम पर राजनीति की, जिनके नाम पर घड़ियाली आंसू बहाये, उन्हें उनके ही हाल पर छोड़ दिया।
    बहुमत मिला तो चक्रधरपुर बनेगा अलग जिला
    रघुवर दास ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की वजह से 1993 में झारखंड अलग राज्य नहीं बन पाया, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड से किये वादे को निभाया और झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया। मैं वादा करता हूं कि अगर भाजपा को बहुत मिलता है, सरकार का गठन होता है, तो फरवरी 2020 में चक्रधरपुर को अलग जिला का दर्जा दिया जायेगा।
    रघुवर दास ने कहा कि सोरेन परिवार की तरह वंशवाद से प्रधानमंत्री मोदी नहीं आये हैं। उन्होंने एक चाय की दुकान से प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया है। देश की करोड़ों जनता ने वंशवाद की राजनीति को नकारते हुए दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत का उन्हें प्रधानमंत्री बनाया और जब एक गरीब और जब गरीबी को नजदीक से देखा हुआ व्यक्ति प्रधानमंत्री बनता है, तो उसका परिणाम होता है, गरीबों को समर्पित योजनाएं, कुशासन को समाप्त करना और सुशासन को आरूढ़ करना।

    हजारीबाग से अजय शर्मा
    मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की पांच विधानसभा सीट पर जीत सुनिश्चित करने की गरज से सोमवार को हजारीबाग पहुंच रहे हैं। राजनीतिक दृष्टिकोण से हजारीबाग को उर्वर माना जाता है। एक बड़े इलाके में भाजपा की अच्छी पैठ भी है। राजनीतिक और सामाजिक समीकरण आज की तारीख में भाजपा के पक्ष में हैं। विपक्ष का बिखराव और भाजपा की एकजुटता विधानसभा में चौंकाऊ परिणाम दे सकती है। कहीं कोई कोर कसर बाकी नहीं रहे, इस गरज से सीएम सोमवार को हजारीबाग में रोड शो करेंगे और बरकट्ठा में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। हजारीबाग में सदर, मांडू, बड़कागांव, बरही और बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से सदर और बरकट्ठा में ही भाजपा के विधायक हैं। मांडू, बड़कागांव और बरही सीट विपक्ष के पास है। 65 पार के लक्ष्य पर काम कर रहे सीएम की नजर इन सीटों पर भी है। मांडू के विधायक जेपी पटेल भाजपा का दामन किसी भी दिन थाम सकते हैं। बड़कागांव में आजसू अथक प्रयास कर रहा है। बरही में कांग्रेस के मनोज यादव विधायक हैं। उन्हें भाजपा में लाने का हरसंभव प्रयास जारी है। सोमवार को सीएम के रोड शो में इन सभी इलाकों के लोग यहां पहुंचनेवाले हैं। रोड शो आधे घंटे का ही होगा, लेकिन मुख्यमंत्री अपने लक्ष्य पर निशाना साध जायेंगे। हजारीबाग में भाजपा से जुड़े लोगों ने उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक मेहनत भी की है। सीएम का स्वागत सोमवार को कोर्रा चौक पर होगा। वह दिन के 11 बजे कोर्रा से मेरू, झुमरा और बरकट्ठा के करियातपुर जायेंगे। वहां से बरकट्ठा मोड़ बुढ़िया माता मंदिर के पास जनसभा में शामिल होंगे। कपका से पिपचो तक स्वागत कार्यक्रम है, जो 20 किमी लंबा है। ढाई बजे वहां से वह रांची लौटेंगे।

    JMM sold Jharkhand's identity for two crore
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआधुनिक झारखंड के निर्माण के लिए हर तबके का साथ जरूरी
    Next Article भारतीय नन मरियम थ्रेसिया संत घोषित
    azad sipahi desk

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version