रांची। रांची के सांसद संजय सेठ सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये। गुरुवार को धनबाद से रांची लौटने के क्रम में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने सांसद की गाड़ी में ठोकर मार दी। गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। इसमें बैठे चालक समेत सभी लोग सकुशल हैं। यह दुर्घटना निमियाघाट के पास हाइवे पर हुई। सांसद मुख्यमंत्री की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होकर सड़क मार्ग से रांची लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग वहां एकत्र हो गये। उन्होंने ही गाड़ी के अंदर से सभी लोगों को बाहर निकाला। मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। बाद में सांसद संजय सेठ दूसरी गाड़ी से रांची रवाना हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही सीएम रघुवर दास ने सांसद से फोन पर बात की और उनकी कुशल क्षेम पूछी।
Previous Articleरैली बयां करेगी झामुमो की जमीन
Next Article सर हम डकैत नहीं हैं, पाकिटमार हैं
Related Posts
Add A Comment