ओस्लो: अफ्रीकी देश इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को 2019 के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पीस प्राइज दिया जाएगा। उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सालों से चले आ रहे सीमा विवाद को हल करने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए दिया जाएगा। 43 साल के अबी अहमद को इथियोपिया का ‘नेल्सन मंडेला’ भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि उनकी मंडेला से तुलना क्यों की जाती है।

2018 में बने इथियोपिया के पीएम

दक्षिण अफ्रीका के गांधी कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला जब जेल से निकले तब अब अहमद महज 13 साल के थे। वह मंडेला के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और अक्सर उनकी तस्वीर छपी टी-शर्ट पहना करते थे। अप्रैल 2018 में अबी अहमद इथियोपिया के प्रधानमंत्री बने और अफ्रीकी देशों में सबसे युवा राष्ट्राध्यक्ष बने।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version