Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्लास्टिक से मुक्ति के लिए रघुवर का अभियान
    Top Story

    प्लास्टिक से मुक्ति के लिए रघुवर का अभियान

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 3, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राष्टÑपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर बुधवार को यहां प्लास्टिक के अभिशाप के मुक्ति का अभियान शुरू किया। वह हातमा स्थित सरना टोली में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।सीएम रघुवर दास ने कहा कि लोगों के सहयोग से सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार कर पा रही है। गांधी जी अपने कार्यों की वजह से पूरे देश में पूजे जाते हैं। बापू की 150वीं जयंती के अवसर पर हम सब संकल्प लें कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। यह काम केवल सरकारी स्तर पर संभव नहीं है। इसमें हम सभी की भागीदारी जरूरी है। सरकार इसमें पूरा सहयोग करने के लिए कृतसंकल्पित है। प्लास्टिक मुक्त झारखंड बनाने के लिए हमें इसे अपने व्यावहारिक जीवन में उतारना होगा, ताकि हमारे प्रयास सफल हो सकें और आने वाले समय में झारखंड सफाई के मामले में देश भर में नंबर वन पर हो।
    झारखंड शत-प्रतिशत खुले में शौच से मुक्त
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गयी थी, तब झारखंड के सिर्फ 18 प्रतिशत घरों में शौचालय की व्यवस्था थी, लेकिन आज हमारी सरकार की वजह से झारखंड शत-प्रतिशत खुले में शौच से मुक्त राज्य है। इस तरह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत प्लास्टिक का उपयोग बंद हो सके, इसके लिए हर वार्ड अध्यक्ष को अपने वार्ड में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाना होगा और जो वार्ड नंबर वन पर होगा, उसे सरकार अवार्ड देकर सम्मानित करेगी। प्लास्टिक का उपयोग बंद हो, इसके लिए सरकारी कार्यक्रमों में प्लास्टिक के बोतल की जगह पीने के पानी के लिए मिट्टी के बोतल और गिलास का उपयोग किया जा रहा है।
    थैला बनाने के काम में महिलाएं शामिल
    मुख्यमंत्री ने बताया कि प्लास्टिक आसानी से नहीं जलते और इसे जलाने पर जो जहरीला धुआं निकलता है, उससे प्रदूषण फैलता है। वह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है। प्लास्टिक का उपयोग बंद हो, इसके लिए सरकार थैला बनाने का कार्य कर रही है। थैला बनाने के काम में महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। इसका असर अगले कुछ दिनों में दिखने लगेगा।
    सीएम ने स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलायी
    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइये, हम सब मिलकर संकल्प लें कि एक बार उपयोग में लाये जाने वाले प्लास्टिक हम घर में नहीं लायेंगे और ना ही लाने देंगे, बल्कि आसपास के लोगों को भी ऐसा करने का सुझाव देंगे। आज हमारा संकल्प प्लास्टिक छोड़ो। नो प्लास्टिक एट होम। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने झाड़ू लेकर प्लास्टिक भी एकत्र किया। मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय तथा कई अन्य उपस्थित थे।

    Raghuvar's campaign for freedom from plastic
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIND vs SA : रोहित की सेंचुरी से भारत मजबूत
    Next Article बड़कागांव बीडीओ पर बच्ची की प्रताड़ना का केस
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर जताया शोक

      July 12, 2026

      आदित्यपुर में ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

      July 12, 2026

      रांची के संग्रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी, बढ़ाई गई सुरक्षा

      July 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर जताया शोक
      • भविष्य के युद्धों में तकनीक और संयुक्त सैन्य क्षमता होगी निर्णायक : जनरल अनिल चौहान
      • केंद्र सरकार देश में 10 से 19 सितंबर तक चलाएगी ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ अभियान
      • आदित्यपुर में ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
      • पीयूष गोयल कल से तीन देशों की यात्रा पर, एफटीए और निवेश सहयोग पर चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version