Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अलीगढ़ : यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट बस पलटी, तीन की मौत, 11 घायल
    Breaking News

    अलीगढ़ : यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट बस पलटी, तीन की मौत, 11 घायल

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    टप्पल थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 57 के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराते हुए पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हैं। पुलिस घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराकर मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। हादसे पर मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए आलाधिकारियों को घायलों के उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
    टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 57 के पास चालक को नींद झपकी आने से कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई। बस के पलटने के बाद उसमें सवार यात्रियों की चीख-पुकार से आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बस बाहर निकाला और इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया है। आनन-फानन में पुलिस टीम और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचा। बस को क्रेन की मदद से उठाया गया। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। अलीगढ़ मंडल के आईजी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
    उपजिलाधिकारी खैर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर से एक प्राइवेट बस 45 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे अचानक ड्राइवर को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है, ज​बकि 11 लोग घायल हैं। घायलों को टप्पल और नौहझील के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुलगाम मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी
    Next Article ‘स्वामित्व’ योजना के तहत रविवार को संपत्ति कार्ड वितरित करने की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर की विश्व कल्याण की कामना

      May 12, 2025

      बिहार के मोतिहारी से 10 लाख का इनामी खलिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

      May 12, 2025

      Auto Draft

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version