Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»मुंबई में बिजली गुल होने पर अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट, बोले-शांत रहें सब ठीक हो जाएगा
    बॉलीवुड

    मुंबई में बिजली गुल होने पर अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट, बोले-शांत रहें सब ठीक हो जाएगा

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ग्रिड फेल होने से सोमवार सुबह शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने त्वरित ट्वीट के लिए जाने जाते हैं। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने फैंस को अपडेट साझा करने वाले पहले सेलिब्रिटी थे। अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह डोंगल के माध्यम से इंटरनेट से जुड़े हैं, ताकि अपने प्रशंसकों से संपर्क कर सकें। उन्होंने सभी से धैर्य रखने और शांत रहने की अपील की है।
    78 वर्षीय अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोमवार को ट्वीट किया-‘पूरे शहर की बिजली चली गई है..किसी तरह इस मैसेज को मैनेज कर पाया हूं.. शांत रहें सब ठीक हो जाएगा।’
    वहीं अभिषेक बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर नोट लिखकर याद दिलाया कि यह 2020 है और कुछ भी हो सकता है। अभिषेक बच्चन ने मजाकिया अंदाज में नोट साझा कर लिखा-‘हाहाहा, 2020,हैशटैग यूगॉटटूलवदइंटरनेट।’ नोट में जूनियर बच्चन ने लिखा-‘हर कोई इतना हैरान क्यों है? यह 2020 है। किसी को बिजली बंद करनी पड़ी।’
    मुंबई में शहर को बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट का ग्रिड फेल हो गया। शहर के पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रिड फेल होने के करीब एक घंटे बाद नवी मुंबई समेत वेस्टर्न उपनगर के कुछ हिस्सों में बिजली आ गई। बाकी इलाकों में बिजली आपूर्ति को फिर से चालू करने की कोशिश की जा रही है। ग्रिड फेल होने का असर मुंबई लोकल पर भी पड़ा है।
    अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ अपना 78वां मनाया है। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अमिताभ बच्चन की जन्मदिन पर बिग बी और आराध्या बच्चन की कई मनमोहक तस्वीरें पोस्ट की थी। अमिाताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने लिखा था-‘हैप्पी बर्थडे सबसे प्रिय दादाजी-पा। बहुत प्यार, अच्छा स्वास्थ्य, शांति और खुशी हमेशा… और आपका आशीर्वाद हमेशा रहें।’
    वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों गेम रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के 12वें सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन दो दशक से केबीसी का हिस्सा हैं। बिग बी की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। अमिताभ बच्चन जल्द ही कई फिल्मों में नजर आएंगे। बिग बी अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अक्किनेनी नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगे। अमिताभ बच्चन निर्देशक नागराज मंजुले की फिल्म ‘झुंड’ में भी दिखाई देंगे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘चेहरे’ में भी नजर आएंगे। हाल में सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने खतरनाक कोरोना वायरस से जंग जीती है और पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद अपना काम शुरू कर दिया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना से जंग जीतने के बाद अर्जुन कपूर ने शुरू की शूटिंग, शेयर की तस्वीरें
    Next Article दुमका-बेरमो  में जोरदार मुकाबले की जमीन तैयार
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version